Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए बन रहे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग, आर्थिक मामलों में मिलेगी राहत

Daily Horoscope: 15 सितंबर 2026 को कई राशि के जातकों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग हैं। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, विवाद और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
Aaj Ka Rashifal 15 September 2026
आज का राशिफल 15 सितंबर 2026(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Daily Horoscope 15 September 2026: 15 सितंबर 2026 का दिन कई राशि के जातकों के लिए करियर, व्यापार, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

कुछ राशियों के लिए आय में वृद्धि और कार्यों में सफलता के योग हैं, वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य, तनाव और विवादों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। प्रतियोगी परीक्षा, नौकरी और नए संपर्कों से जुड़े मामलों में भी शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए कारोबार के विस्तार की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी, हालांकि अनावश्यक खर्च आर्थिक दबाव बढ़ा सकते हैं। मित्रों से मतभेद होने की आशंका है। व्यापारिक लेनदेन से जुड़े मामलों के सुलझने से राहत मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे। कई कार्य इच्छानुसार पूरे होंगे। भ्रमण और मनोरंजन के साधनों में वृद्धि हो सकती है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सामूहिक कार्यों में सभी की सलाह लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। व्यर्थ की चिंता दूर होगी और कार्यों में इच्छित सफलता मिल सकती है। हालांकि स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को न चाहते हुए भी किसी परिस्थिति में समझौता करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के सुलझने की उम्मीद है। पारिवारिक सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के घर मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ लोग झूठ बोलकर आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए किसी की बात पर तुरंत भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धैर्य और नम्रता से काम लेने पर सहयोग प्राप्त होगा। तनाव से बचना जरूरी है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के सामने दुविधा की स्थिति आ सकती है, जो आगे बढ़ने में बाधा बनेगी। अपनों के कारण कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होने के योग हैं। नौकरी में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

Aaj Ka Rashifal 15 September 2026
Weekly Horoscope: इस हफ्ते किन राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता, जानें मेष से मीन तक साप्ताहिक का राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के अच्छे आसार हैं। आय में वृद्धि हो सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी यात्रा या प्रवास के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की कार्यकुशलता और मेहनत का लाभ उनके सहयोगी उठा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में कुछ समय के लिए शिथिलता बनी रह सकती है। हालांकि कोई शुभ संदेश मिलने से मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों को नई योजनाओं की शुरुआत में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम को बातचीत और समझदारी से आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। खानपान में अनियमितता रहेगी, जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए किसी भी मामले में अड़ियल रवैया अपनाने से बचें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में लगन और रुचि बढ़ेगी। किए गए प्रयासों में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा। विवादित मामलों के सुलझने के आसार हैं। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देने से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के नए संपर्क करियर को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। दुविधा की स्थिति दूर होगी और स्थायी प्रयासों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है।

व्यापार भविष्य

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से सोना और चांदी के भाव में मंदी रहने के संकेत हैं। वहीं गुड़, खांड, शक्कर और उड़द के भाव में वृद्धि हो सकती है। कपास, सरसों, तिल और बिनौला के भाव में भी तेजी रहने की संभावना है।

वायदा बाजार में कारोबारियों को बाजार के रुख को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेना चाहिए। अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव को देखते हुए सावधानी और संयम से खरीद-बिक्री करना लाभकारी रहेगा।

भाग्यांक- 3657

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com