

Daily Horoscope Friday 13 November 2026: शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार आज कुछ राशि वालों को कारोबार और नौकरी में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों को यात्रा, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और आज का व्यापार भविष्य।
मेष राशि के जातको का किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से विवाद हो सकता है। मांगलिक कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। विरोधियों पर विजय मिल सकती है। कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा।
वृषभ राशि के जातको का भूमि या भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होने के योग हैं। मातृपक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में कुछ सुस्ती रह सकती है। कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी।
मिथुन राशि के लोग यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। बेवजह की परेशानी और तनाव से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि के लोगों को अधिकारियों के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। धन और ऐश्वर्य में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजक स्थल की यात्रा हो सकती है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी।
सिंह राशि के जातको के विचारों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। मामा पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि के लोगों को अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। अपने रूखे व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इससे परिचित नाराज हो सकते हैं। यात्रा में सामान और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा का ध्यान रखें। किसी पूज्य व्यक्ति की चिंता रह सकती है।
तुला राशि को समय के अनुसार अपनी कार्यशैली और तौर-तरीकों में बदलाव करना लाभकारी रहेगा। मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। संतान से जुड़े दायित्व पूरे होंगे। व्यसनों से दूर रहना हितकर रहेगा।
वृश्चिक राशि के लोगों को घरेलू मामलों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। लोगों से मेलजोल लाभकारी रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि के जातको को विवाद से जुड़े मामलों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका रहेगी, इसलिए अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है।
मकर राशि के जातको का कोई ऐसा कार्य बन सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति और समृद्धि में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
कुंभ राशि के जातको को आर्थिक और व्यावसायिक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक हो सकते हैं। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। राजकीय क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
मीन राशि की मित्रों से मुलाकात होगी और उनका पर्याप्त सहयोग मिल सकता है। मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। नए कार्यों की योजनाओं पर विचार-विमर्श हो सकता है।
ज्योतिषीय व्यापार भविष्य के अनुसार कार्तिक शुक्ल चतुर्थी और मूल नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनिया, लाल मिर्च, अजवाइन और जावित्री के भाव में तेजी के संकेत हैं। वहीं चांदी, रूई, सरसों और सूरजमुखी के भाव में मंदी की संभावना जताई गई है। व्यापारियों को बाजार के रुख और वास्तविक भावों को देखकर ही कारोबार संबंधी निर्णय ले।