पश्चिम बंगाल: BJP सांसद अर्जुन सिंह पर पत्थरबाजी, भाजपा और TMC समर्थकों में घमासान झड़प

arjun-singh
Published on: 
Updated on: 

बैरकपुर (पश्चिम बंगाल). बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह (Arjun Singh) पर कथित तौर पर पत्थर फेंके (Stone Pelting) जाने के बाद रविवार को कोलकाता के पास भाटपारा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई।

पुलिस ने बताया कि सांसद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में रखे गए एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे जब यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में सियासी घमासान के के बीच हुई झड़पों में पुलिस के एक वाहन समेत दो कार क्षतिग्रस्त हुईं। पुलिस सह-आयुक्त ध्रुव ज्योति डे ने कहा कि भाजपा सांसद को निकालकर उनके आवास पर सुरक्षित पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस का एक बड़ा दस्ता मौके पर तैनात था। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को, पास के पनीहाटी इलाके में बीटी रोड पर टीएमसी पार्टी कार्यालय में बम फेंके गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com