UP: ढाई साल के मासूम पर सांड का हमला! सींग से मारा-घसीटा, फिर ऊपर बैठा, देखें हैरतअंगेज Video

aligarh-video
Pic: ANI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/अलीगढ़. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के अलीगढ़ (Aligarh) में घर के बाहर खेल रहे एक ढाई साल के मासूम बच्चे पर सांड ने बुरी तरह से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया है।वहीं अब उक्त घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस हौलनाक विडियो में आवारा-मदमस्त सांड एक बच्चे को रौंदते हुए देखा जा सकता है।

CCTV में घटना हुई कैद 

जानकारी के अनुसार उक्त घटना अलीगढ़ के धनीपुर मंडी इलाके में बीते गुरुवार सुबह 7:40 बजे हुई है। वहीं CCTV में नजर आ रहा है कि बच्चा अपने दादा के साथ टहल रहा है। तभी दादा अपने पोते यानी बच्चे को छोड़कर दूसरी गली में चले जाते हैं तभी कुछ दूर पर खड़ा सांड दौड़ता हुआ आता है और इस बच्चे पर हमला कर देता है।

मामले पर बच्चे के दादा ने बताया, "बच्चे को टहलाने गया था। मैं किसी काम से रुका था कि एक सांड ने हमला कर दिया और बच्चे को पैरों के नीचे दबाकर बैठ गया। 

विडियो में देखें तो यह पता चलता है कि, वह पहले बच्चे को सींग मारता है, फिर रौंदते हुए कुछ दूर तक घसीट कर ले जाता है। उसके बाद बच्चे के ऊपर बैठ जाता है। चीख सुनकर दादा दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चे को जैसे तैसे खींचकर बाहर निकालते हैं।

CCTV फुटेज के बाद नगर निगम की टीम हरकत में आई

वहीं उक्त घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद बाद में सांड को पकड़ने के लिए धनीपुर क्षेत्र में नगर निगम की टीम भेजी गई है। इसके साथ ही इलाके में घूमने वाले अन्य सांडों को भी जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश प्रशसन ने दिए हैं।

सांड के हमले से घायल हुए मासूम प्रतीक के दादा महिपाल सिंह ने बताया कि बच्चे को पास के अस्पताल लेकर गए थे। जहां बच्चे का डॉक्टरों ने इलाज किया। फिलहाल वह खतरे के बाहर है। अस्पताल में 5-6 घंटे भर्ती रखा गया। हालत सुधरने पर घर लाए हैं। बच्चे के चेहरे और पैर पर चोट लगी है। उसका सिर, गाल, चेहरा खुरच गया है।