'गोल्ड' के लिए आज उतरेंगे नीरज चोपड़ा, जैवलीन थ्रो में शानदार मौका

भारत के नीरज चोपड़ा ने टॉप स्पॉट के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। पता हो कि नीरज चोपड़ा जैवलीन थ्रो में गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार हैं।
NEERAJ CHOPRA
Published on: 
Updated on: 

टोक्यो ओलंपिक. आज टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) का आज 16वां दिन है। आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक हो सकता है। जहाँ एक तरफ वह गोल्फ में मेडल जितने की सम्भावना थी। वहीं आज नीरज चोपड़ा भी जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) का फाइनल खेलेंगे। वह भाला फेंक में आज देश को मेडल दिला सकते हैं।

जी हाँ आज जैवलीन थ्रो के फाइनल मुकाबले भी होने हैं. भारत के नीरज चोपड़ा ने टॉप स्पॉट के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। पता हो कि नीरज चोपड़ा जैवलीन थ्रो में गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार हैं। अगर आज नीरज चोपड़ा अगर गोल्ड मेडल जीत जाते हैं तो वह भारत के लिए ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बनेंगे। विदित हो कि नीरज चोपड़ा अब गोल्ड मेडल के लिए भारत की आखिरी उम्मीद शेष हैं।

ऐसे में अगर आप नीरज चोपड़ा का यह मैच लाइव देखना चाहते हैं तो हमारे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं…

इस लिंक पर जाकर भी आप आज का लाइव अपडेट देख सकते हैं…