बॉलीवुड के यह मुस्लिम एक्टर्स भी गणपति बप्पा में रखते है गहरी आस्था, धूमधाम से मनाते हैं गणेश उत्सव

गणेश चतुर्थी को बॉलीवुड के हर सितारें धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी को काफी धूमधाम से मनाते हैं। 
बॉलीवुड के यह मुस्लिम एक्टर्स भी गणपति बप्पा में रखते है गहरी आस्था,धूमधाम से मनाते हैं गणेश उत्सव
बॉलीवुड के यह मुस्लिम एक्टर्स भी गणपति बप्पा में रखते है गहरी आस्था,धूमधाम से मनाते हैं गणेश उत्सव
Published on: 
Updated on: 

आज यानी की 10 सितंबर को पूरा देश भर में लोगों ने भगवान गणेश का बड़े ही धूमधाम से अपने घर आगमन किया हैं। आज हर कोई गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट कर रहा है। ऐसे में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी बप्पा के इस त्यौहार को धूमधाम से मानते है और उनका स्वागत करते हैं। लेकिन खास बात यह है कि इस त्यौहार को हिंदू स्टार्स जितने धूमधाम से मनाते हैं उतने ही धूमधाम से इस उत्सव को दूसरे के सेलेब्स भी मनाते हैं। यह सितारें भगवान गणेश में गहरी आस्था रखते हैं।

Ganesh Chaturthi 2021: Date, history and importance of Vinayak Chaturthi

सलमान खान (Salman Khan)

बॉलीवुड के भाईजान दबंग खान यानी कि सलमान खान (Salman Khan) तो गणपति बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं। सलमान खान हर साल अपने घर गणपति का आगमन कर इस  त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

बॉलीवुड के रोमांस किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी भाईजान सलमान खान की तरह ही गणेश चतुर्थी को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। शाहरुख़ खान भी भगवान्भ गणेश में गहरी आस्था वखते हैं। वैसे आपको बता दे कि शाहरुख खान हमेशा से हर हिंदू त्योहार को सेलिब्रेट करना काफी पसंद करते हैं मगर गणेश उत्सव के लिए वह खासा एक्साइटेड रहते हैं।

सोहा अली खान (Soha Ali Khan)

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की पत्नी और फिल्म एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) भी भगवान गणेश को खूब मानती हैं। आपको बता अली खान भी गणेश उत्सव में काफी आस्था रखती हैं और इसे धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। यही नहीं बल्कि हर साल सोहा गणपति बप्पा का दर्शक जरूर करती हैं।

सारा अली खान (Sara Ali Khan)

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की लाड़ली बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी गणेश उत्सव को बेहद ही ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट करती हैं। ऐसे में भगवान गणेश में सारा अली खान काफी बिलीव रखती हैं और इसलिए वह गणेश उत्सव भी धूमधाम से मानती हैं।

रेमो डिसूजा (Remo DSouza)

बॉलीवुड डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo DSouza) भी भगवान गणेश में आस्था रखते हैं। रेमो हर साल अपने घर भगवान गणपति का आगमन कर धूम धाम से उनकी पूजा अर्चना कर गणेश उत्सव मनाते हैं।

Remo D'Souza Ganpati Darshan - Inside Interview and Ganpati Visarjan - Ganesh Chaturthi 2018 - YouTube

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)

सलमान खान की तरह उनकी ऑन स्क्रीन हीरोइन एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी गणपति बप्पा की बड़ी भक्त हैं। वह भी हर साल खास अंदाज में गणेश उत्सव मानती हैं।

सुजैन खान (Sussanne Khan)

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan) भी गणेश जी में बेहद गहरा आस्था रखती हैं। हर साल सुजैन अपने घर धूमधाम से गणपति बप्पा का आगमन करती हैं और पूरे जोशों उल्हास में उनका जन्मदिन मनाती हैं।

गणेश चतुर्थी को बॉलीवुड के हर सितारें धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी को काफी धूमधाम से मनाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com