ठाणे महिला मंडल ने किया तप व भिक्षु भक्ति का आयोजन

IMG-20200606-WA0062
Published on: 
Updated on: 

ठाणे. ठाणे शहर में महिला मंडल की ओर से आध्यात्मिक भिक्षु भक्ति का आयोजन जूमऍप द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुरुआत किया गया. इस धार्मिक आयोजन का रसपान समाज के सभी भक्तों ने लिया. इस भक्ति में ठाणे  के सभी संस्था के पदाधिकारी व परिवारों की विशेष उपस्थिति रही. जिससे इस कार्यक्रम में चार चांद लग गया. सभी सहभागियों ने अपनी गीतिका की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भक्ति के रंग से सराबोर कर दिया.

यह कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे तक चला और अति उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस आयोजन में चेतना बाफना ने कार्यक्रम को होस्ट किया. महिला मंडल की सीमा सांखला ने कार्यक्रम का संचालन किया और शोभा झाबक ने नमस्कार महामंत्र का गायन किया. स्वागत वक्तव्य पुष्पा  श्रीश्रीमाल ने दिया और आभार ज्ञापन कल्पना बाफ़ना ने किया. इस कार्यक्रम में जयंती बरलोटा, कमलेश दुग्गड, नवरतन दुग्गड, राजेश बाफ़ना, ललित कोठारी, सुनिल बाफ़ना, अमराव सेठिया, सुनिता चोपड़ा, नीलम सिंघवी, वनीता मेहता, रश्मि कोठारी, ममता श्रीश्रीमाल, मीना  बाफ़ना आदि उपस्थित रही.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com