पहले ODI में टीम इंडिया की बल्लेबाजी रही फ्लॉप, बांग्लादेश को सिर्फ 187 रनों का लक्ष्य, केएल राहुल ने बचाई लाज

cricket
Pic: ICC
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. आज भारत और बांग्लादेश (India Vs Bangladesh) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में, भारत (India) ने बांग्लादेश को जीत के लिए महज 187 रनों का टारगेट दिया है। आज हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ही आज 73 रन बना पाए।  

जी हां, आज ढाका के शेर-ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच हो रही इस टक्कर में, भारत कि हालत पहले से ही खराब और पतली थी। वहीं मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था।

टीम इंडिया की हालत खराब 

आज भारत ने बांग्लादेश को यहां जीत के लिए महज 187 रनों का टारगेट दिया है। मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से हल्की और फ्लॉप रही। आज पूरी टीम सिर्फ 41।2 ओवर में 186 रनों पर ढेर हो गई। हालत यह रही कि टीम इंडिया 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल पायी। सिर्फ  केएल राहुल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने 27 और श्रेयस अय्यर ने महज 24 रनों की पारी खेली। आज बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं इबादत हुसैन ने इस मैच में 4 विकेट झटके।

शाकिब अल हसन के पांच विकेट

इस मैच में अब तक बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन पांच विकेट ले चुके हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपना पहला शिकार बनाया और उन्हें क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने रोहित को क्लीन बोल्ड किया। इसी ओवर में उन्होंने विराट कोहली को भी लिटन दास के हाथों कैच कराया और दूसरी सफलता हासिल की। शाकिब के तीसरे शिकार वॉशिंगटन सुंदर बने। सुंदर ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और इबादत हसन ने उनका कैच लपक लिया । इसके बाद शाकिब ने शार्दुल ठाकुर को क्लीन बोल्ड किया और उसी ओवर में दीपक चाहर को LBW आउट किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन।

बांग्लादेशः लिटन दास (कप्तान), एनामुल हक, नजमुल हुसैन संतो, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, इबादत हुसैन।