TDP-जनसेना ने मिलाया BJP से हाथ! आखिर कितनी सीटों पर बनी बात? ऐसा है शाह-नड्डा का 'फार्मूला'

MODI-NADDA-KALYAN
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले BJP अपना कुनबा बढ़ाने की जीतोड़ कोशिशों में जुटी है। वहीं इस बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए BJP एक बार फिर दक्षिण भारत के राज्यों में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश में लगी है। दरअसल BJP के 370 और NDA के 400 पार सीटों का लक्ष्य बिना दक्षिण को जीते संभव नहीं है।

जल्द होगी  गठबंधन की घोषणा 

सूत्रों की मानें तो जल्द ही आंध्र प्रदेश में TDP और जनसेना के साथ BJP अपने गठबंधन की घोषणा कर सकती है। इस गठबंधन को लेकर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ दूसरे दौर की बातचीत की। कहा तो यह भी जा रहा है कि, लोकसभा और विधानसभा के लिए सीटों का बंटवारा या यूँ कहें कि फार्मूला तय हो चुका है।

क्या है सीटों का फार्मूला

मामले पर TDP सूत्रों की मानें तो TDP लोकसभा के लिए BJP और जनसेना के लिए 8 सीट देने को तैयार है। इन 8 सीटों में BJP 5/6 सीट और जनसेना 2/3 सीट पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा के लिए BJP और जनसेना को ज्वाइंट रूप से TDP 30 सीट दे सकती हैं। इसमें से जनसेना 22/24 सीट और बीजेपी को 6/8 सीट मिलेंगे। यानी अब लोकसभा और विधानसभा में सीटों का समीकरण BJP और जनसेना के बीच तय हो रहा है।

क्यों हो रहा गठबंधन 

दरअसल ऐसा इसीलिए क्योंकि आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के बागी सांसद के। रघु राम कृष्ण राजू ने कहा कि जल्द ही गठबंधन की आधिकारिक घोषणा होगी । मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पर शासन करने वाले 'शैतान' से छुटकारा पाने के लिए BJP, TDP और जन सेना पार्टी का एक साथ आना बहुत जरूरी है। 

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू और जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने बीते गुरूवार को भी गृहमंत्री शाह और नड्डा से मुलाकात की थी। TDP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य के। रवींद्र कुमार ने बीते शुक्रवार को कहा था कि BJP, जन सेना और उनकी पार्टी ने आगामी चुनावों में सैद्धांतिक रूप से एक साथ काम करने का फैसला किया है और आम सहमति बनाने के लिए सभी जरुरी तौर-तरीकों पर काम हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com