टीम इंडिया को तगड़ा झटका, सेमीफाइनल मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा चोटिल, फिर खेलते देख फैंस ने ली राहत की सांस

rohit-sharma
Pic: ANI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. आज भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के अपने सेमीफाइनल मैच से पहले उस समय बड़ा झटका लगा। जब टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हुए। मिली रिपोर्ट के अनुसार रोहित को एडिलेड में प्रैक्टिस करते समय दाहिने हाथ में चोट लगी। इसके बाद उनके हाथ में बर्फ लगाया गया है। लेकिन फिर से जब रोहित ने अभ्यास करना शुरू किया तो फैन्स ने राहत की सांस ली है।

हालाँकि रोहित ने चोट लगने के बाद दोबारा अभ्यास नहीं किया और तुरंत ही प्रैक्टिस सेशन छोड़कर टीम के फिजियो के साथ चले गए। लेकिन फिर थोड़ी देर बाद उन्हें बेट्स पर फिर से अभ्यास करते देखा गया है।गौरतलब है कि, अगर कप्तान रोहित शर्मा की चोट गंभीर होती तो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल से पहले ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता था। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए भी निराशाजनक बात होती।

बता दें कि फिलहाल भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इन दोनों दमदार टीमों के बीच यह नॉकआउट मुकाबला आगामी 10 नवंबर यानी गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा। जान लें कि, भारत और इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल बाद एक-दूसरे से भिड़ेंगी जबकि नॉकआउट स्टेज में पहली बार दोनों का आमना-सामना होगा।

गौरतलब है कि इस बार रोहित की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप को खेल रही है। बीते साल विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद अनुभवी रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई थी। रोहित की कप्तानी में टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकिइस वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान रोहित शर्मा कोई खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अब तक केवल 89 रन बनाए हैं। लेकिन अब जबकि रिपोर्ट के अनुसार चोट के बाद रोहित ने अभ्यास करना फिर से शुरू कर दिया है। तो ऐसे में सभी की उम्मीद यही है कि सेमीफाइनल में रोहित टीम का हिस्सा बने रहेंगे। 

Navbharat Live
navbharatlive.com