- Hindi News »
- Article »
- System Installed No Maintenance Regular Inspection Of Hospitals Is Not Important
सिस्टम लगा, मेंटेनेंस नहीं, अस्पतालों की नियमित जांच को महत्व नहीं
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. सिटी में आज सैकड़ों की संख्या में हॉस्पिटल हैं. पुराने से लेकर नए तक हैं. नए में फायर फाइटिंग सिस्टम लगे हैं, जबकि पुराने वालों में लगवाया गया है. परंतु इन सिस्टमों की देखरेख हो रही है या नहीं यह देखने वाला कोई नहीं है. हालांकि इनके ऊपर बंधन है कि 6 माह में ऑडिट हो और उसकी जानकारी फायर विभाग को दी जाए, परंतु दु:खद बात यह है कि 10 से 15 फीसदी संचालक ही रिपोर्ट देने की पहल करते हैं, जबकि 85 फीसदी संचालक गायब हो जाते हैं. जब घटना और दुर्घटना होती है तो रिपोर्ट देने न देने की बात सामने आती है. भंडारा कांड ने पुन: एकबार सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है.
सूत्र कहते हैं कि निजी और सरकारी दोनों को ही फायर फाइटिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य है. जहां नहीं है वहां पर लगाने की पहल की जाती है. लोग एक बार खर्च कर सिस्टम लगवा भी लेते हैं, इसके बाद कोई देखने वाला नहीं रहता है कि सिस्टम चालू स्थिति में है या नहीं. इसके लिए थर्ड पार्टी ऑडिट करने की व्यवस्था है. सिटी में सरकारी मान्यता प्राप्त कम से कम 30-32 एजेंसियां हैं जो ऑडिट का काम करती हैं. इन एजेंसियों के द्वारा बी-फार्म दिया जाता है और फिर इस फार्म को फायर ऑफिस में जमा कराना पड़ता है परंतु इस प्रक्रिया पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. फायर ऑफिसर अपने स्तर पर सर्वे करते हैं. महीने में 80-90 प्रतिष्ठानों की जांच होती रहती है और उन्हें सुझाव दिया जाता है. इसके बावजूद संचालकों को जागृत होने की जरूरत है.
सरकार अस्पताल सेफ
सूत्रों के अनुसार नागपुर के दोनों अस्पताल मेयो और मेडिकल सेफ हैं. दोनों आकार में काफी बड़े हैं और निर्माण ज्यादा नहीं है. वेंटिलेशन की सुविधा काफी ज्यादा है. इसलिए फायर की स्थिति में यहां पर खतरा होने की संभावना काफी कम है. यहां पर समस्या यह है कि संचालन आरोग्य विभाग करता है और रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है. आपसी तालमेल के अभाव में दिक्कतें सामने आती है.
सम्बंधित ख़बरें
जिस IAS अधिकारी के लिए केंद्र से लड़ गईं थी ममता बनर्जी, TMC के चुनाव हारते इस्तीफा देकर छोड़ा साथ!
Jyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
अब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
कपास को ड्यूटी फ्री करने के प्रयास में MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात; किया बड़ा ऐलान
निजी पर हो फोकस
फायर आफिसर्सों का कहना है कि निजी अस्पताल में फोकस करने की निश्चित रूप से जरूरत है, क्योंकि कई अस्पतालों के नीचे रेस्टोरेंट और होटल हैं, तो कई तंग गलियों में है. इतना ही नहीं कई अस्पताल तो आवासीय फ्लैट स्कीम में चल रहे हैं. उपकरण लगा दिए गए हैं. लेकिन ऐसे अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग काफी जरूरी है. एजेंसियों को ऑडिट करना ही चाहिए और फिर रिपोर्ट देनी चाहिए. 6 माह में एक बार रिपोर्ट देने में हर्ज भी नहीं है लेकिन संचालक इतना भी जहमत नहीं उठाते.
इलेक्ट्रिकल ऑडिट सबसे जरूरी
99 फीसदी घटनाओं में पता चलता है कि बिजली की शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है. ऐसे में इलेक्ट्रिकल ऑडिट के लिए कठोर नियम बनाने की जरूरत है. इतना ही नहीं इसके लिए नियम भी कड़े होने चाहिए. अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से 90 फीसदी आगजनी पर अंकुश लगाया जा सकता है. आज इलेक्ट्रिकल ऑडिट होता है या नहीं इसका पता ही नहीं चलता. कौन करता है यह भी किसी को पता नहीं. ऐसे में इस सेक्टर को बंधनकारक करना सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है.
स्कूल की दशा और दयनीय
स्कूल की दशा तो और भी दयनीय है.अधिकांश स्कूल में जबरन सिस्टम लगवाए जा रहे हैं. लेकिन संचालकों को इसकी परवाह नहीं है. स्कूल सेक्टर के लिए एक बार गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. यहां पर भी सैकड़ों की संख्या में छात्र रहते हैं. इसकी उपेक्षा नहीं की जा सकती है. सीबीएसई स्कूल में नियमों का पालन एक पैमाने तक हो रहा है, लेकिन अन्य स्थानों पर जोर लगाने की सख्त जरूरत है.
ICU और ऑपरेशन थिएटर हो डबल
जहां पर नवजात शिशु रखने की व्यवस्था है या फिर आईसीयू या ऑपरेशन थिएटर, ऐसे स्थानों पर डबल फोकस करने की जरूरत है, क्योंकि मरीज खुद चलकर बाहर नहीं निकल सकते. इसलिए संचालकों की जिम्मेदारी है कि डबल सेफ्टी मेजर्स अपनाये. इतना ही नहीं इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर सबसे ज्यादा फोकस होना चाहिए. आईएसआई मार्क वाले गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ही लगाए जाने चाहिए. ट्रेंड इलेक्ट्रिशियन से काम कराना चाहिए. हर उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर रहे तो समस्याएं कम होगी, परंतु खर्च बचाने के चक्कर में लोग जीवन को जोखिम में डाल रहे हैं. आग न लगे ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि परिवार और लोगों को सुरक्षित रखा जा सके.
-राजेंद्र उचके, मुख्य फायर ऑफिसर
System installed no maintenance regular inspection of hospitals is not important
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिस IAS अधिकारी के लिए केंद्र से लड़ गईं थी ममता बनर्जी, TMC के चुनाव हारते इस्तीफा देकर छोड़ा साथ!
May 06, 2026 | 08:12 PMJyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
May 06, 2026 | 08:09 PMअब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
May 06, 2026 | 08:05 PMकपास को ड्यूटी फ्री करने के प्रयास में MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात; किया बड़ा ऐलान
May 06, 2026 | 07:59 PMवंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
May 06, 2026 | 07:53 PMUAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
May 06, 2026 | 07:50 PM‘कब तक फोन बंद रखेगा’, जबलपुर में BSF के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी; फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
May 06, 2026 | 07:43 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM










