

तुमसर. केंद्रीय शिक्षा मंडल (सीबीएससी बोर्ड) द्वारा फरवरी 20 में ली गई कक्षा 10वीं की परीक्षा का ऑनलाइन परिणाम घोषित किया गया. इसमें स्थानीय यूएसए विद्यानिकेतन स्कूल की छात्र सुजल येरने ने 95.6 प्रश अंक प्राप्त कर स्कूल में अव्वल स्थान हासिल किया. इसी स्कूल से सबक ईलाही ने 94.4 प्रश एवं सुहानी नाईक ने 93.8 प्रश अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही है.
वैसे ही 90 प्रश से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आकांशा ठाकुर, सुबोध रायकवार, मानस शेंडे, शांतनु पटले, हर्षवर्धन कटरे, समृद्धि निखाड़े, अक्षत दखने, पीयूष कटनकर, सायली भांडके, समर्थ देशमुख, सिध्दार्थ सावलानी, सुजल धातरक का समावेश है. इसके साथ 32 विद्यार्थियों ने 80 प्रश से अधिक अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की गई हैं.
विद्यानिकेतन स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत लगा है. कक्षा 10 वी बोर्ड की कुल 107 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. सफलता प्राप्त विद्यार्थियों का यूएसए विद्यानिकेतन के प्राचार्य सुनीत कुमार दुबे के साथ ही अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बधाई दी.