सोफिया हयात भड़की अभिनव शुक्ला संग वन नाइट स्टैंड की खबर पर, कहा- 'मैंने उन्हें कभी डेट नहीं किया'

Abhinav Shukla And Sofia hayat
Photo: Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बिग बॉस फेम सोफिया हयात (Sofia Hayat) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अभी हाल ही में सोफिया हयात पर एक ट्रोल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, एक ट्रोल ने दावा किया है कि सोफिया हयात का अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ अफेयर है। यही नहीं, इस यूजर ने सोफिया को 'सस्‍ती पॉर्न स्‍टार' बताया है और उनके मरने की भी कामना की है। इस बेहूदा ट्रोल को आड़े हाथों लेते हुए सोफिया ने एक वीडियो जारी किया है। यही नहीं, मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह अभिनव शुक्‍ला को जानती तक नहीं हैं। तो वन नाइट स्टैंड या किसी भी तरह के सेक्शुअल रिलेशन के होने का सवाल ही नहीं उठता है। 

बता दें कि सोफिया पर यह आरोप लगाने वाली एक महिला है। सोफिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए कहा कि इस शख्स ने पहले उनसे मदद मांगी थी, हालांकि बाद में उसकी हरकतों से मैंने उसे ब्लॉक कर दिया। सोफिया ने आगे कहा कि, 'उस शख्स ने एक दूसरा अकाउंट बनाया और फिर धमकी भरे मैसेज भेजे।' यही नहीं उस शख्स ने उन्हें 'वैश्या' तक कह दिया।

वहीं सोफिया ने वीडियो साझा करते हुए कहा, 'मैं अभिनव शुक्ला को नहीं जानती। जब मैंने उनके बारे में गूगल किया तब मुझे पता चला कि वह कौन हैं। मेरा उनके साथ कोई रिश्ता नहीं है। मैंने उन्हें कभी डेट नहीं किया और न ही उनके साथ कभी काम किया है। जो लोग मेरी मर्यादा पर सवाल उठा रहे हैं, मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं, उन्हें रियलिटी चेक की जरूरत है।' सोफिया ने कहा कि इस मामले में वह लीगल एक्शन लेंगी।

आपको बता दें एक यूजर ने अपने मेसेज में लिखा, 'मैं तुम्हारे और अभिनव शुक्‍ला के बारे में सब जानती हूं... उसने तुम्‍हारा सेक्‍सुअल इस्तेमाल भी किया है। मैं तुम्‍हारे वन नाइट स्‍टैंड वाले पार्टनर और तुम्हारे खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी। मैं हर दिन यह प्रार्थना करती हूं कि तुम और तुम्हारे माता-पिता जल्‍द मर जाएं। मैं तुम्‍हें जेल में देखना चाहती हूं वैश्‍या। तुम्हारे माता-पिता को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने तुम्हारे जैसी सस्‍ती और बेशर्म पॉर्न स्‍टार पैदा की है।'

सोफिया ने वीडियो जारी करने से पहले इंस्टाग्राम पर मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'किसी ने मुझे ये मेसेज भेजे हैं। यह मेरी गलती है। आम तौर पर मैं अपने डायरेक्ट मेसेज चेक नहीं करती हूं। लेकिन वह लगातार मुझसे मदद मांग रही थी। लेकिन कुछ मिनटों के बाद मुझे एहसास हुआ कि वह झूठी है, इसलिए मैंने उसे ब्लॉक कर दिया था। उसने इसके बाद एक और अकाउंट बनाया और फिर ये मेसेज भेजा!'

सोफिया ने कैप्शन में लिखा, 'ऐसे लोगों से कभी किसी को डरना नहीं चाहिए। ट्रोल्स और बुली करने वाले लोग अंदर से उदास होते हैं और वह इसे दूसरों पर थोपते हैं। मैं एनर्जी को समझता हूं और इसलिए जानती हूं कि यह उनकी ऊर्जा है, मेरी नहीं। जब मुझे इस तरह के मैसेज मिलते हैं तो मैं किसी ऐसे लोगों के लिए दुख महसूस करती हूं, जो अपने लिए इतनी उदासी और घृणा रखते हैं।' सोफिया आगे दार्शनिक अंदाज में लिखती हैं, 'आप जानते हैं कि बुली करने वाले आपको चोट नहीं पहुंचा सकते हैं। उनका यह बर्ताव उनके खुद के मन की स्थिति का आंतरिक प्रतिबिंब है।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com