सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन सर्जरी के बाद आया नया हेल्थ अपडेट, शेयर की अस्पताल से अपनी अखबार पढ़ते हुए एक तस्वीर

sadguru
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: जहां एक तरफ हाल ही में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadguru Jaggi Vasudev) की राजधानी दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospitals) में ब्रेन सर्जरी (Brain Surgery) हुई है। वहीं बीते सोमवार 25 जनवरी को सद्गुरु ने अपना हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अस्पताल से ही एक वीडियो शेयर किया। इसमें सद्गुरु बड़े ही तन्मयता से अखबार पढ़ते दिख रहे हैं। इस पोस्ट में सद्गुरु ने #SpeedyRecovery भी लिखा है। बता दें कि इससे पहले बीते 23 मार्च को सद्गुरु ने सोशल मीडिया 'X' पर एक कविता भी पोस्ट की थी।

जानकारी दें कि, सद्गुरु के ब्रेन में इंटरनल ब्लीडिंग हो गई थी, जिसके चलते उनकी जान को खतरा हो गया था। फिर बीते 20 मार्च को अपोलो अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी ने उनका टेस्ट किया, जिसमें ब्रेन में ब्लीडिंग की बात सामने आई। वहीं सद्गुरु को बीते 4 हफ्ते से भी बहुत तेज सिर दर्द हो रहा था, जिसे वे खुद अनदेखा कर रहे थे। ऐसे में बीते 15 मार्च को असहनीय दर्द हुआ, तब उन्होंने डॉ. विनीत सूरी से भी अपनी बातचीत की।

बता दें कि, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी हुई थी। बताया जा रहा है कि सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मस्तिष्क में भारी सूजन और रक्तस्राव के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया था। बीते 17 मार्च को उनकी सर्जरी की गई थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सद्गुरु वासुदेव से बुधवार को बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com