राजस्थान: झुंझुनूं के कॉपर खदान में फंसे सभी 14 अधिकारियों का रेस्क्यू, लिफ्ट टूटने से हुआ था हादसा

राजस्थान के झुंझुनूं की कोलिहान खदान की लिफ्ट गिरने सेसब तरफ अफरा-तफरी मच गई. झुंझुनू सरकारी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के अनुसार किसी के हाथ तो किसी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है. सभी सुरक्षित हैं. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, बाकी सुरक्षित हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया.
rajasthan
खदान में गिरी लिफ्ट से निकाले गए सभी अफसर
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/झुंझुनूं. राजस्थान (Rajasthan)से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के झुंझुनूं जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limimted) की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूटने के बाद फंसे सभी 14 लोगों को अब पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। खदान से सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी अधिकारियों को ऐहतियातन जयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। गौरतलब है कि, इसके पहले बताया गया था कि, खदान में 15 अधिकारी फंसे हैं।

उक्त घटना बीते मंगलवार देर रात को हुई थी। वहीं रेस्क्यू के दौरान मौके पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात थी। इधर अधिकारियों को खदान से रेस्क्यू किए जाने के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टरों की देखरेख में एंबुलेंस में बैठाया गया और जयपुर ले जाया गया। खदान के अंदर फंसे लोगों में ज्यादातर HCL कर्मी थे।

मामले पर झुंझुनू सरकारी अस्पताल के डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया, "खदान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उनमें से तीन की हालत गंभीर थी और उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।किसी के हाथ तो किसी के पैर में फ्रैक्चर है, सब सुरक्षित हैं, सीढ़ी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।https://twitter.com/ANI/status/1790571957358047323https://twitter.com/AHindinews/status/1790573455672484149

मिली जानकारी के अनुसार हिन्‍दुस्‍तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited) के खदान में लिफ्ट की चेन टूटने से 14 अधिकारी खदान में घंटों से फंस गए थे । उन्‍हें निकालने के लिए घंटों से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा था, लेकिन इसमें सफलता अब तक नहीं मिल पाया है। मिली खबरों खबर मिली थी कि, लिफ्ट की चेन टूटने से उक्त हादसा हुआ है। बता दें कि हिन्‍दुस्‍तान कॉपर के कोलिहान खदान में बीते 13 मई 2024 से निरीक्षण का काम चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम 8:10 बजे जब सभी लोग वापस लौट रहे थे तो उसी वक्‍त लिफ्ट की चेन अचानक से टूट गई। हादसे की वजह से सभी लोग खदान के अंदर ही फंस गए थे। खबर है कि सभी लोग करीब 1800 फीट गहरी खदान में फंसे थे, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी थे।