

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को अक्षय तृतीया (Akshay Tritya) और परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) के अवसर पर देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।''
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।''
अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।