'परदेसी परदेसी' गाने से मशहूर हुई थी यह एक्ट्रेस, अब जी रही गुमनाम जिंदगी

प्रतिभा ने साल1992 में फिल्म ‘मेहबूब मेरे मेहबूब’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
pratibha-sinha-filmy-career-and-biography
Published on: 
Updated on: 

मुंबई. बॉलीवुड में ऐसे कई पुराने गाने है जो आज भी लोगों को याद रहते है। ऐसा ही एक गाना फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का है। इस फिल्म का गाना 'परदेसी परदेसी जाना नहीं' काफी पॉपुलर हो गया था।इस फिल्म में आमिर खान के साथ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर नजर आई थी।वहीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी।

‘परदेसी परदेसी’ गाने में आमिर खान के साथ एक बंजारन नजर आई थी। इस गाने में बंजारन की भूमिका में एक्ट्रेस  प्रतिभा सिन्हा नजर आई थी। प्रतिभा एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी है। प्रतिभा ने साल1992 में फिल्म ‘मेहबूब मेरे मेहबूब’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने  फ़िल्मी करियर में कल की आवाज, दिल है बेताब, एक था राजा, तू चोर मैं सिपाही, राजा हिंदुस्तानी, गुदगुदी, दीवाना मस्ताना, कोई किसी से कम नहीं, जंजीर और मिलिट्री राज सहित 13 फिल्मों में काम किया है।  

प्रतिभा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी। दरअसल,प्रतिभा संगीतकार नदीम सैफी के प्यार थी। इस वजह से उन्होंने अपना करियर भी बर्बाद कर दिया।  लेकिन,  प्रतिभा  मां को उनका यह पागलपन पसंद नहीं था। क्योंकि नदीम सैफी शादीशुदा थे। इसलिए वह चाहती थी उनकी बेटी नदीम सैफी से दूर रहे। इसके अलावा प्रतिभा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जल्द ही नदीम से शादी करने वाली हैं। हालाँकि बाद में प्रतिभा अपने बयान से मुकर गई।

वहीं,  प्रतिभा की मां को उनका और नदीम का रिश्ता मंजूर नही था। इसलिए प्रतिभा और नदीम बात करने के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे। प्रतिभा का कोड नेम ‘Ambassador’ था और नदीम का ‘Ace’ था। लेकिन, कुछ दिनों बाद मीडिया को इन दोनो के कोड वर्ड के बारे में पता चल गया। जिसके बाद प्रतिभा ने अपने और नदीम के रिश्ते को सबके सामने स्वीकार कर लिया था।  

प्रतिभा की मां ने उन्हें काफी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं थी। वहीं, दूसरी तरफ नदीम भी प्रतिभा संग अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी परेशान थे। खबरों के मुताबिक, एक बार प्रतिभा की मां ने नदीम को फोन कर खुल गालियां दी थी। हालाँकि, बाद में प्रतिभा ने उनकी मां के तरफ से माफ़ी मांगी थी। 

नदीम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, प्रतिभा कर उसकी मां यह सब पब्लिसिटी के लिए कर रही है। मैं केवल प्रतिभा को मदद करना चाहता था। क्योंकि वह एक अच्छी एक्ट्रेस थी। हमारे बीच कभी कोई अफेयर नहीं था। माँ बेटी मिलकर गेम खेल रही है। वे मेरे नाम से पब्लिसिटी बटोरना चाहती है। उनका कहना था कि मैं सिर्फ प्रतिभा की हेल्प करना चाहता था क्योंकि वे हुनरमंद अभिनेत्री थी।

प्रतिभा आखिरी बार साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिलिट्री राज’ में नजर आई थी।  इसके बाद अता पता नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,प्रतिभा इस समय अपनी मां गुमनाम की जिंदगी जी रही है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com