PM नरेंद्र मोदी का आज असम दौरा, रखेंगे 6 कैंसर अस्पतालों की आधारशिला, ऐसा होगा पूरा कार्यक्रम

PM Modi
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. आज कि अन्य बड़ी खबर के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) आज यानी गुरुवार यानी को असम दौरे (Assam Tour) पर रहेंगे। वे आज असम के कार्बी आंगलोंग जिले में करीब 500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की नीव भी रखेंगे।

इसके साथ ही PM मोदी यहांडिजिटल माध्यम से सात कैंसर अस्पतालों का भी उद्घाटन करेंगे। वे और  सात और अस्पतालों का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद एकता, शांति और विकास रैली को प्रधानमंत्री मोदी आज संबोधित करेंगे।

ऐसा का PM मोदी का दौरा 

अब अगर PM मोदी के दौरे पर नजर दौड़ाएं तो आज यानी गुरुवार सुबह 11 बजे वो आंगलोंग जिले के दीफू में शांति, एकता और विकास रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर वो डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे यहां वो कैंसर अस्पताल को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे।

इसके बाद आखिर में दोपहर 3 बजे वो खानीकर मैदान पहुंचेंगे जहां 6 कैंसर अस्पताल राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे और 7 नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे। वहीं प्रधानमंत्री इस इस दौरान अमृत सरोवर परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। पता हो कि इन सरोवरों को राज्य सरकार 1150 करोड़ रुपयों की लागत से आगे विकसित करेगी।

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व सरमा ने खुद प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिब्रूगढ़ और कार्बी आंगलोंग जिलों का दो बार दौरा भी किया है। इसके साथ ही इन दोनों जिलों में स्कूल, कॉलेज और राज्य सरकार के कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com