

नई दिल्ली. आज यानी शुक्रवार 7 जुलाई से PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने चार राज्यों के अपने दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करेंगे। वे आज सुबह 10:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे जहां वो साइंस कॉलेज में एक जनसभा को संबोधिक करने वाले हैं। जानकारी दें कि, PM मोदी की सभा को विजय संकल्प जनसभा नाम दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
दरअसल PM मोदी आज और शनिवार को यानी कि 7 और 8 जुलाई को अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे। यहां पर PM मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और संबोधित भी करेंगे।
पता हो कि,देश का दूसरी बार PM बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में पहली यात्रा होगी। वहीं इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। दरअसल 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद BJP साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सत्ता से बाहर हो गई थी जिसके बाद यहां यहां कांग्रेस की सरकार बन गई।
यहां जानें PM मोदी का रायपुर का पूरा कार्यक्रम
UP में ऐसा होगा PM मोदी का पूरा कार्यक्रम
PM मोदी पहुंचेंगे वाराणसी