महाराष्ट्र को आज PM मोदी देंगे नई सौगात, 2 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, बोहरा मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Vande Bharat
PHOTO- ANI/File Pic
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/मुंबई. आज यानी शुक्रवार 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से दो वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और इसके साथ ही दाउदी बोहरा समुदाय (Bohra Community) के शिक्षण संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। 

मामले रेलवे के अधिकारियों ने बीते गुरुवार को बताया कि शहर में पहुंचने के बाद मोदी दोपहर में पहले CSMT-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को और उसके बाद अहमदनगर जिले के साईनगर शिरडी को मुंबई से जोड़ने वाली दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वे अब मुंबई से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़कर तीन, और देश में इनकी कुल संख्या 10 हो जाएगी। 

बोहरा मुस्लिम समाज का कार्यक्रम 

इसके साथ ही PM मोदी, मुंबई पश्चिमी उपनगर के अंधेरी स्थित मरोल में बोहरा मुस्लिम समाज के एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। यहां वे आज अल जामिया तस सैफिया विद्यापीठ का उद्घाटन करेंगे। PM मोदी के आगमन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बोहरा कॉलोनी परिसर में अभी से ही सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिया है।

यूँ होगा वंदे भारत का सफर

अब वंदे भारत एक्सप्रेस से  CSMT से साईं नगर शिर्डी की 340 किलोमीटर की दूरी लगभग 5.30 घंटे में ही पूरी की जाएगी। इस दौरान यह ख़ास ट्रेन दादर, ठाणे, कसारा, नासिक रोड और साई नगर के बीच रुकेंगी। वहीं CSMT से सोलापुर की दूरी 6.30 घंटे में ही पूरी होगी। इस दौरान ट्रैन दादर, कल्याण, कर्जत, लोनावला, और पुणे के बीच में रुकेंगी।

CSMT-शिर्डी  वंदे भारत CSMT से अब सुबह 6.15 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे साईं नगर शिर्डी  पहुंचेगी। वहीं यह शिर्डी से वापसी के दौरान वंदे भारत साईं नगर शिर्डी से शाम 5.25  बजे रवाना होकर फिर रात 11.28 बजे CSMTपहुंचेगी।