PM मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, IAF हेलिकॉप्टर हादसे के दुःख में कांग्रेस अध्यक्ष नहीं करेंगी कोई कार्यक्रम

sonia
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को बृहस्पतिवार को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को 75 वर्ष की हो गईं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।'' 

गौरतलब है कि IAF हेलिकॉप्टर हादसे (IAF Helicopter Crash) पर दुख जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है. इसके साथ ही बीते बुधवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके जन्मदिन पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं करने की अपील की है.

पता हो कि, तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत भी सवार थे। हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई थी। इस हादसे में जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका की भी मौत हो गई है। जनरल रावत के अलावा हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल भी शामिल थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com