PM मोदी पहुंचे बेंगलुरु, करेंगे केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का उद्घाटन, होगा कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण

modi
Pic: ANI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/बेंगलुरु. आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन करेंगे।इस हेतु अब से कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु पहुंचे, जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि, 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को बेंगलुरु के गार्डन सिटी के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में डिज़ाइन किया गया है, इसमें भ्रमण करना,यात्रियों के लिए “बगीचे में चलने” जैसा होगा।यात्री यहां करीब 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरियाली के बीच से गुजरेंगे, जिसकी दीवारों पर भी हरियाली नजर आएगी।प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर शहर और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

केंपेगौड़ा की प्रतिमा का अनावरण 

वहीं बेंगलुरु के संस्थापक केंपेगौड़ा की 85 करोड़ रुपये की लागत से बनी 220 टन वजनी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसे जानेमाने मूर्तिकार और पद्म भूषण से सम्मानित राम वनजी सुतार ने तैयार किया है। नाता दें कि, सुतार ने ही गुजरात में ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ और बेंगलुरु के विधान सौध में महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई थी। इसके सतह ही केंपेगौड़ा की प्रतिमा के अलावा परिसर में 23 एकड़ क्षेत्र में एक हेरिटेज पार्क भी बनाया जाएगा।

बनेगा थीम पार्क भी 

जानकारी दें कि, केंपेगौड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नारायण ने इस बाबत कहा कि, केंपेगौड़ा थीम पार्क के विकास के लिए पूरे राज्य से पवित्र मिट्टी इकट्ठी करने के अभियान को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बीते 21 अक्टूबर को यहां विधान सौध के सामने शुरू किया था।

ऐसा है आज का पूरा कार्यक्रम

  • प्रधानमंत्री सुबह यहां पहुंचेंगे और विधान सौध परिसर में संत-कवि कनक दास तथा महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपने दौरे की शुरुआत करेंगे।
  • इसके बाद वे KSR रेलवे स्टेशन जाएंगे जहां वह मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह देश की पांचवी और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जो बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई के बीच चलेगी। वे भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
  • इसके बाद PM मोदी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन करेंगे।
  • इसके बाद PM मोदी यहां से पास ही एक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और वहां नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
  • प्रतिमा अनावरण के बाद PM मोदी एक जनसभा में शिरकत करेंगे। 
  • इसके बाद PM मोदी तमिलनाडु के डिंडीगुल जाएंगे।
Navbharat Live
navbharatlive.com