नोएडा में प्लॉट की नीलामी योजना शुरू, 341 आवासीय भूखंड आवंटित किए जाएंगे

Plot auction scheme started in Noida, 341 residential plots will be allotted
Published on: 
Updated on: 

नोएडा. नोएडा विकास प्राधिकरण (Noida Development Authority) की शहर के 18 आवासीय सेक्टरों में प्लॉट की नीलामी योजना बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। भूखंड लेने के इच्छुक लोगों ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत 341 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। नोएडा (Noida) प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (Noida Authority Speciald) सन्तोष कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की इस साल की यह पहली आवासीय भूखंड योजना है।

इस योजना के तहत 341 ‘लेफ्ट ओवर' प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवासीय सेक्टर-31, 39, 41, 43, 44, 46, 47, 49, 51, 52, 53, 70, 72, 92, 99, 105, 108, 122 में भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि आवेदनों की जांच के बाद सफल आवेदकों की सूची 28 फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की टेंडर वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। सफल बोलीदाताओं के बीच भूखंडों की नीलामी 3 मार्च, 4 मार्च, 5 मार्च और 8 मार्च को ऑनलाइन की जाएगी।(एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com