पाक का 'नापाक' चेहरा बेनकाब! अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पाकिस्तान को बताया सबसे खतरनाक देश

biden
Pic: ANI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) की जमीनी स्तिथि को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अब एक बड़ा बयान दिया है। जी हां, डेमोक्रेटिक कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तान शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। ऐसा देश जो परमाणु हथियार संपन्न और साथ ही अस्थिर है।" 

गौरतलब है की, दुनिया के मौजूदा हालात और पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए अब बाइडेन के इस बयान को बहुत अहम माना जा रहा है। हालाँकि भारत शुरू से ही पाकिस्तान में फल-फूल रहे आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज हर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बुलंद करता रहा है। वहीँ मामले पर खुद व्हाइट हाउस ने भी पाकिस्तान पर बाइडेन के ताजा बयान की अब पुष्टि कर दी है। 

दरअसल बाइडेन ने यह बात डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमेटी में दिए अपने संबोधन में कही। यह भी खबर है की, मेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के इस बयान के बाद दुनिया के अन्य देशों का भी अब पाकिस्तान के प्रति रवैया बदलेगा। हालाँकि पाकिस्तान का तुर्की जैसे कुछ देश अब भी लगातार सपोर्ट कर रहे हैं, जबकि जगजाहिर है कि पाकिस्तान में परमाणु हथियार पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी है।

वहीं अमेरिका के दो प्रभावशाली सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से 1971 में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा जातीय बंगालियों और हिंदुओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों को नरसंहार करार देने का अनुरोध भी किया गया है। वहीँ बांग्लादेशी समुदाय ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।   

Navbharat Live
navbharatlive.com