US को फिर आंख दिखा रहा है उ. कोरिया, अब अमेरिकी प्रत्यर्पण के मुद्दे पर मलेशिया के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़ेगा

North Korea-China : The leaders of North Korea and China resolved to strengthen ties, Kim Jong Un told this to Jingping...
Published on: 
Updated on: 

सियोल: उत्तर कोरिया (North Korea) ने मलेशिया (Malaysia) की एक अदालत (Court) के हाल ही में आए उस फैसले के विरोध में उससे कूटनीतिक संबंध समाप्त करने का फैसला किया है जिसमें उत्तर कोरिया के एक नागरिक को धनशोधन (Money Laundering) के आरोपों में अमेरिका प्रत्यर्पित (Extradition) किये जाने का आदेश दिया गया है।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘‘मलेशिया के साथ कूटनीतिक संबंधों को पूरी तरह तोड़ने की घोषणा कर रहा है जिसने अमेरिका के दबाव में उत्तर कोरिया के खिलाफ पूरी तरह प्रतिकूल कदम उठाया है।''

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में मलेशिया की शीर्ष अदालत ने उत्तर कोरियाई नागरिक के इस दावे को खारिज कर दिया था कि अमेरिका के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। अदालत ने कहा कि उत्तर कोरियाई नागरिक को अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com