उत्तराखंड: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हो रही हैं भर्तियां, जानें योग्यता

नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तराखंड ने कम्युनिटी के सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए जॉब वैकेंसी निकली है। इसका संचालन इग्नू द्वारा किया जाएगा।
Students
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

 NHM Uttarakhand Recruitment 2020: नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तराखंड ने कम्युनिटी के सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए जॉब वैकेंसी निकली है। इसका संचालन इग्नू द्वारा किया जाएगा। इसकी समयावधि छह महीने निर्धारित की गई  है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukhfws.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 17 अगस्त, 2020 है।

वैकेंसी डिटेल

रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए HWC में MLHP/ CHO की 300 वैकेंसी भरी जाएगी।

अनारक्षित वर्ग- 159 वैकेंसी

एससी- 57 वैकेंसी

ओबीसी- 42 वैकेंसी

ईडबल्यूएस- 30 वैकेंसी

एसटी- 12 वैकेंसी

शैक्षणिक योग्यता 

- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से GNM/ BSc. (Nursing) की डिग्री धारक हो।

- किसी नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर होना जरूरी है।

- अगर कैंडीडेट को चुना जाता है तो उन्हें का उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर होना जरूरी है।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।