

NHDC Recruitment 2020: नर्मदा हाइड्रोइलेक्ट्रिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NHDC) ने इजीनियरिंग स्नातक युवाओं से एक साल के अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल समेत विभिन्न ट्रेड्स के छात्र अप्लाई कर सकते हैं। पदों की कुल संख्या 21 है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंदिरा सागर पावर स्टेशन नर्मदा नगर एनएचडीसी लिमिटेड की इकाई है। इसमें बीई, बीटेक, या डिप्लोमा और आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले मध्यप्रदेश के निवासी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को www.apprenticeship.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन से पूर्व जारी विज्ञापन/ नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि - 29-08-2020
आवेदन की आखिरी तारीख - 25-09-2020
वेतनमान
7000-9000 रुपए तक