दिल्ली: बदला गया राजपथ का नाम.... अब बोला जाएगा 'कर्तव्य पथ', ये है वजह

rajpath
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, अब यहां राजपथ (Rajpath) का नाम कर्तव्य पथ करने के प्रस्ताव को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) की अनुमति मिल चुकी है। आज NDMC की विशेष बैठक में राजपथ का नाम बदलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई, जिसके बाद अब यहां 'राज पथ' के बोर्ड हटाकर 'कर्तव्य पथ' के बोर्ड लगाए जाएंगे।

दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने अब एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके तहत अब राजपथ (Rajpath) का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ किया जाएगा। इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक के पूरे हिस्से को अब 'कर्तव्य पथ' के रूप में जाना और माना जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) कल यानी 8 सितंबर को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना (Central Vista Project) के तहत बनाए गए एक खंड का उद्घाटन भी करेंगे। 

Courtsey: Anoop

गौरतलब है कि राजपथ भारत की शान का प्रतीक रहा है। नई दिल्ली के लुटियंस जोन में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट होते हुए नेशनल स्टेडियम तक यह सड़क जाती है। वहीं संसद भवन से लेकर नॉर्थ और साउथ ब्लॉक जैसे महत्वपूर्ण स्थल इसी मार्ग पर स्थित है। जान लें कि, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड भी इसी रोड पर ही होती है।  

पता हो कि, इस सड़क का निर्माण अंग्रेजों के शासनकाल में किया गया था। वहीं राजपथ को ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस ने स्वयं डिजाइन किया था। इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक जाने वाली इस सड़क के दोनों तरफ भव्य गार्डन हैं। दरअसल तब इसे राष्ट्रपति भवन से नए शहर का दृश्य प्रस्तुत करने के लिए बनाया गया था, जो उस समय वायसराय का हाउस था। आजादी के बाद अब इसे राष्ट्रपति भवन कहा जाने लगा है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com