नागपुरः ऑनलाइन ठगी मामले में क्रिकेट बुकी के घर पर छापा, 17 करोड़ रुपए से ज्यादा का सोना-चांदी और कैश बरामद, नोट गिनते-गिनते हांफी पुलिस

nagpur
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/नागपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां की उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में पुलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट बुकी अनंत जैन के घर पर एक छापा मारा है। पुलिस ने उसके घर से 17 करोड़ रुपए से ज्यादा का सोना-चांदी और कैश बरामद किया है। दरअसल यहां जहां ऑनलाइन गेम के नाम पर सट्टा लगाने और ज्यादा मुनाफा के लालच में एक व्यापारी आ गया। इतना ही नहीं उसे अंदाजा ही नहीं लगा कि उससे पैसे ऐंठे जा रहे हैं। धीरे-धीरे उससे 1,2,3,4 5 नहीं बल्कि 58 करोड़ रुपए ठग लिए गए। ये पैसे नवंबर 2021 से लेकर 2023 के दौरान ऐंठे गए हैं।

जानकारी के अनुसार नागपुर में रहने वाला एक व्यापारी कुछ लोगों के संपर्क में आया था। उन लोगों ने व्यापारी को ऑनलाइन गेम में पैसा लगाकर ज्यादा रकम कमाने का ऑफर किया था। यह व्यापारी बातों में फंस गया फिर ऐप के जरिए कसिनो और अन्य ऑनलाइन गेम में पैसा लगाने लगा। लेकिन इस लत में उसने डेढ़ साल में 58 करोड़ रुपए गंवा दिए। जब पैसे को लेकर उसने ऑनलाइन गेम खिलाने वाले लोगों से बात की तो उन लोगों ने व्यापारी को लगातार धमकी देना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़ित व्यापारी नागपुर पुलिस के पास मदद की गुहार लेकर पहुंचा था।

दरअसल पैसे देने के बजाय पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए इन लोगों ने उससे 40 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। बिजनेसमैन ने लगातार परेशान करने और 58,42,16,300 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ऑनलाइन गेम में इतनी बड़ी घटना सामने आते ही साइबर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने देर रात में गोंदिया स्थित आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा।

जब नागपुर पुलिस ने गोंदिया में छापा मारा और जो पुलिस के हाथ लगा उसे देख वह भी चकित रह गई। पुलिस को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि ये इतना बड़ा मामला होगा। पुलिस को छापे के दौरान 17 करोड़ से ज्यादा का कैश और 4 किलो सोने के बिस्किट भी बरामद हुए हैं।

इतना कैश देखकर पुलिस को समझ नहीं आ रहा था कि पैसे कैसे गिने जाएं। आखिरकार उसे पैसे गिनने के लिए मशीन ही मंगवानी पड़ी। इस मामले का मुख्य आरोपी अनंत नवरतन जैन दुबई भाग चूका । पीड़ित शहर का बड़ा अनाज व्यापारी है और आरोपी उसका बिजनेस पार्टनर है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच के लिए कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com