मुजफ्फरनगर : हत्या के आरोपी ने दी न्यायाधीश को 'देख लेने' की धमकी

court
Representative Photo
Published on: 
Updated on: 

मुजफ्फरनगर (उप्र), मुजफ्फरनगर (Muzaffar Nagar) में एक अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश (Civil Judge) को अपहरण तथा हत्या मामले में एक आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अदालत के न्यायाधीश संदीप गुप्ता ने आरोपी अमित जैन के खिलाफ मामले में अपना फैसला मंगलवार को सुरक्षित रख लिया था।

न्यायाधीश गुप्ता की पत्नी नीरू अग्रवाल द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, आरोपी उनके सरकारी आवास में घुसा और परिवार को धमकी दी कि अगर फैसला उसके पक्ष में नहीं आया तो उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है।

पुलिस ने बताया कि जैन के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 472 (जबरन घुसना), 387 (किसी की जान खतरे में डालना), 353 (हमला) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com