मुंबई: ठाणे के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

arrest
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) शहर के बाहरी इलाके में पुलिस ने दो लोगों को 55 लाख रुपये मूल्य के मेफेड्रोन पाउडर समेत अन्य नशीले पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि ये दोनों लोग तीन मार्च को घोड़बंदर रोड स्टेशन के पास घूम रहे थे, तभी मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस के गश्ती दल को उन पर संदेह हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने दोनों के पास से 275 ग्राम प्रतिबंधित मेफेड्रोन जब्त की। गिरफ्तार किए गए दोनों लोग ठाणे जिले के मुंब्रा के रहने वाले हैं।'' अधिकारी के मुताबिक, मामले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com