मुंबई : अजित पवार MET कॉलेज पहुंचे, मीटिंग शुरू, अब तक 30 विधायक हाजिर

AJIT-PAWAR
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/मुंबई.  महाराष्ट्र (Maharashtra) में चल रही चुनावी आपाधापी के बीच जहां अजित पवार अब से कुछ देर पहले बैठक के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं अब बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में अजित गुट के लगभग सभी नेता इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं। आज मुंबई के MET कॉलेज में यह बैठक हो रही है।

आज अजित पवार गुट की बैठक में NCP नेताओं और समर्थकों का जुट चुके हैं। अजित पवार को समर्थन देने पहुंच रहे विधायकों से एक हलफनामे में हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं।  

आज NCP नेता(अजीत पवार गुट) छगन भुजबल ने यहां कहा कि, "40 से अधिक विधायक और MLC हमारे साथ हैं। हमने शपथ लेने से पहले पूरी मेहनत की है। हमने शपथ ऐसे ही नहीं ली।" 

गौरतलब है कि, NCP के प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनने के लिए उनसे बगावत करने वाले उनके भतीजे अजित पवार द्वारा बैठकों का मुख्य मुद्दा शक्ति प्रदर्शन का है। वहीं शरद पवार गुट का दावा है कि 44 विधायक फिलहाल उनके साथ हैं। यही दावा आज अजित गुट का भी है कि 40 विधायक उनके साथ हैं। हालांकि दोनों ही गुट ने आज अलग-अलग मीटिंग बुलाई है। 

इसके पहले सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजित पवार की मीटिंग में अब तक 30 विधायक पहुंच चुके हैं. जो विधायक अब तक नहीं पहुंचे हैं, अजित पवार उन्हें फोन कर रहे हैं. यह भी खबर है कि, इससे पहले दो विधायक पाला बदलकर अजित पवार के खेमे से शरद पवार के खेमे में चले गए थे. अजित को समर्थन देने वाले इन विधायकों का कहना था कि, उन्हें पता नहीं था कि उनसे किस कागज पर हस्ताक्षर कराए गए हैं. इधर शरद पवार ने 1 बजे विधायकों, सांसदों और समर्थकों की बैठक में अभी से विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है. अभी तक 6 विधायक बैठक में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं.  

इधर मुद्दे पर प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि, "हमारे पास सभी विधायक हैं, चिंता करने कोई बात नहीं है।"  जानकारी दें कि, इससे पहले आज शरद पवार के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘सिल्वर ओक' के बाहर एकत्र उनके समर्थकों की भीड़ में एक पार्टी कार्यकर्ता को पोस्टर थामे देखा गया, जिस पर लिखा था- ‘83 वर्षीय योद्धा अकेले लड़ाई लड़ रहा है'।  

वहीं अजित पवार के बांद्रा में बैठक के लिए रवाना होने से पहले उनके समर्थक भी दक्षिण मुंबई में देवगिरी स्थित उनके आवास के बाहर एकत्र हुए । अजित पवार के आवास के बाहर NCP के एक कार्यकर्ता ने कहा कि, "हम दादा (अजित पवार) के कट्टर समर्थक हैं। हम बारामती से आए हैं।'' इसके साथ ही  आज विधायक अनिल पाटिल ने दावा किया कि पार्टी के 53 में से 40 विधायक अजित पवार के समर्थन में हैं। अजित पवार, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल और हसन मुश्रीफ सहित नौ विधायकों की बगावत के चलते रविवार को पार्टी के टूटने के बाद यह दोनों गुटों के सभी पदाधिकारियों की पहली बैठक है। दोनों गुटों ने दावा किया है कि उन्हें ज्यादातर विधायकों का समर्थन उन्हें ही हासिल है।