मार्क जुकरबर्ग से भी ज्यादा अमीर हुए मुकेश अंबानी-गौतम अडानी, जानें क्या है 'माजरा'

ambani-adani
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/मुंबई. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार मार्क जुकरबर्ग के लिए बिता 3 फरवरी का दिन जैसे एक बुरे सपने की तरह साबित हुआ जब Meta (पहले फेसबुक) के शेयरों में कल यानी गुरुवार को 26% की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई थी। जी हाँ इसके चलते फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी मेटा को करीब 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। 

अब मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से पीछे हुए मार्क जुकरबर्ग

लेकिन अब इस नुक्सान के चलते मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की संपत्ति में 29 बिलियन डॉलर की जबरदस्त गिरावट आई और साथ ही वो 2015 के बाद पहली बार दुनिया के शीर्ष 10 सबसे धनी लोगों की लिस्ट से भी बाहर हो गए। टॉप 10 लिस्ट में से बाहर होने के चलते वो अमीरों की सूची में भारतीय बिलेनियर मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से भी अब पीछे हो गए गए हैं।  

घटकर इतनी रह गई मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति

बीते गुरुवार को मेटा शेयरों में भारी गिरावट के बाद इसके ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (BBI) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार जुकरबर्ग की संपत्ति बीते 2 फरवरी को घटकर 97 अरब डॉलर हो गई, जो किपहले 120।6 अरब डॉलर थी। 

एलन मस्क ने भी झेला था ऐसा ही नुकसान

हालाँकि संपत्ति में इतनी भारी गिरावट देखने वाले एकमात्र अन्य व्यक्ति एलन मस्क ( Elon Musk) हैं। जिन्होंने बीते नवंबर 2021 में टेस्ला इंक के शेयरों में गिरावट के बाद 35 बिलियन डॉलर का जबरदस्त नुकसान झेला था। पता हो कि मस्क को बीते जनवरी में भी 25.8 अरब डॉलर का एक नुकसान हुआ था।     

Navbharat Live
navbharatlive.com