MP: मुरैना में सवारियों से भरी बस ने डंपर को मारी भयंकर टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत, दर्जन भर घायल

इधर घायलों ने यह भी बताया कि, सुबह का समय था, ऐसा माना जा रहा है कि, ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण से यह हादसा हुआ है।
MP-ACCIDENT
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/मुरैना. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के मुरैना जिले की सराय छोला थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 देवपुरी बाबा मंदिर के पास ग्वालियर से दिल्ली जा रही बस ने सड़क पर खड़े डंपर को भयंकर टक्कर मार दी। उक्त हादसा देर रात 2:00 बजे का बताया जा रहा है। जिसमें 12 से 15 लोग घायल हो गए वही तीन लोगों की मौके पर ही मौत गई।

घटना की सूचना मिलते ही SP शैलेंद्र सिंह चौहान खुद भी घटनास्थल पर पहुंचें. वहीं SP चौहान ने वहां से एंबुलेंस में रखकर घायल और मृतकों के शवों को जिला अस्पताल रेफर करवाया। बता दें की, इस दर्दनाक घटना के बाद नेशनल हाईवे 44 पर जाम लग गया था। उसको भी पुलिस द्वारा जैसे-तैसे खुलवाया गया। बस में अधिकतर सवारी मजदूर वर्ग के थे। ये दिल्ली मजदूरी करने के लिए ग्वालियर से जा रहे थे।

वहीं बस के चालक ने देर रात 2:00 बजे नेशनल हाईवे 44 देवपुरी बाबा मंदिर के पास सड़क पर खड़े डंपर में टक्कर मार दी। मामले पर मुरैना कलेक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है. इसके साथ ही घायलों और मृतकों को सरकार द्वारा जो भी आर्थिक सहायता जल्द ही दी जाएगी।

इधर घायलों ने यह भी बताया कि, सुबह का समय था, ऐसा माना जा रहा है कि, ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण से यह हादसा हुआ है। हालांकि बस चालक की भी घटना में मौत हो गई है,पुलिस ने मामला कायम कर मामले की अपनी जांच शुरू कर दी है।