लाहौर: भीड़ ने इमरान खान को घेरा, लगाए 'घड़ी चोर' के नारे

imran khan
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां लाहौर (Lahore) में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान इमरान खान (Imran Khan) को अचानक भीड़ ने घेर लिया। साथ भीड़ ने ‘घड़ी चोर’ के नारे लगाए। इस दौरान इमरान ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया तो नहीं दी, लेकिन वे काफी असहज नजर आए।

दरअसल, बीते 21 अक्टूबर को पाकिस्‍तान के चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में इमरान को 5 साल के लिए अयोग्‍य घोषित कर दिया था। साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी है। इस फैसले के बाद इमरान ने अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इमरान पर आरोप था कि, उन्होंने तोशाखाना में जमा गिफ्ट्स को सस्ते में खरीदा और ज्यादा दामों में बेच दिया था।

इसके साथ ही, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तोशाखाना मामले में संपत्ति छिपाने के लिए अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद बीते शनिवार को इमरान खान को ‘प्रमाणित चोर’ करार दिया था। आरोप है कि, खान को शुक्रवार को पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्र के उपहारों को बेचने के बाद प्राप्त धन के बारे में सूचित करने में विफल रहने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। इसे तोशाखाना मामले के रूप में भी जाना जाता है।