- Hindi News »
- Article »
- Mira Bhayander Has Water On Paper
मीरा-भायंदर को कागजों पर पानी !
- Written By: गोविंद आर्य

भायंदर. मीरा-भायंदर के लिए अतिरिक्त 55 एमएलडी पानी लाने के नाम पर हो रही श्रेय की राजनीति पर शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि साकेत व कापुरबावड़ी के पास से एमआईडीसी की पाइप लाइन से बढ़ा पानी उठाने में तकनीकी कमी को जब तक दूर नहीं किया जाता, तब तक मंजूर अतिरिक्त पानी सिर्फ कागजों पर ही मिलेगा. पानी को लेकर सत्तापक्ष सहित बाकी दलों के लोग श्रेय की राजनीति बंद करें.
पत्रकार परिषद में सरनाईक ने कहा कि 2041 की आबादी को ध्यान में रखते हुए मीरा-भायंदर को 135 एमएलडी पानी सिंचाई विभाग ने देना मंजूर किया था.यह पानी जैसे-जैसे आबादी बढ़ती,वैसे- वैसे बढ़ाकर दिया जाने वाला था,लेकिन 2041की जितनी आबादी 2020 तक ही हो गई.सरनाईक ने बताया कि उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने साफ किया कि एमआईडीसी से 100 एमएलडी पानी स्थाई रूप से मंजूर था.जबकि 25 एमएलडी पानी वर्षाकाल तक के लिए ही अस्थाई रूप से मंजूर था, जिसे एमआईडीसी ने स्वाभाविक रूप से बंद कर दिया.
सरनाईक ने कहा की बैठक में 135 एमएलडी में से बाकी का 35 एमएलडी पानी तथा उनकी मांग के अनुरूप नवी मुंबई का 20 एमएलडी पानी मीरा-भायंदर को बढ़ाकर देने का निर्णय हुआ है.लेकिन यह पानी तभी मिलेगा,जब साकेत व कापुरबावड़ी के पास एमआईडीसी की पाइप लाइन से पानी उठाने में तकनीकी कमी दूर की जाएगी.सरनाईक ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार है.हमने प्रयास कर ज्यादा पानी मंजूर करा दिया है.अब उसे लाने का काम सत्तापक्ष भाजपा व मीरा-भायंदर मनपा प्रशासन का है.
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार को 2029 में CM बनाने की मांग तेज, बेटे जय पवार के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
नवभारत संपादकीय: बंगाल में राजनीतिक हिंसा तेज, चुनाव के बाद भी बंगाल में खून खराबा
भाजपा ने कांग्रेस के चक्काजाम को बताया फ्लॉप, कहा- अपने ही वरिष्ठ नेताओं को एकजुट नहीं कर सकी पार्टी
महिला विधायक ने जोड़े हाथ, फिर भी पीछे नहीं हटे कांग्रेस नेता! चेरियन फिलिप का शर्मनाक बर्ताव हुआ वायरल- VIDEO
जल भंडारण की हो व्यवस्था
सरनाईक ने कहा कि मीरा-भायंदर मनपा के पास जल भंडारण की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में अगर किसी कारण दो-चार दिन के लिए शहर की जलापूर्ति बंद पड़ जाती है,तो लोग प्यासे मर जाएंगे.इसलिए कम से कम 24 घंटे तक जलापूर्ति करने की क्षमता वाली टंकियों का निर्माण किया जाना चाहिए.उन्होंने आगे कहा की सूर्या बांध पानी परियोजना का पानी आने से पहले उसके भंडारण व वितरण का इंतजाम भी पूरा कर लिया जाना चाहिए.
Mira bhayander has water on paper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार को 2029 में CM बनाने की मांग तेज, बेटे जय पवार के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
May 08, 2026 | 07:39 AMनवभारत संपादकीय: बंगाल में राजनीतिक हिंसा तेज, चुनाव के बाद भी बंगाल में खून खराबा
May 08, 2026 | 07:33 AMभाजपा ने कांग्रेस के चक्काजाम को बताया फ्लॉप, कहा- अपने ही वरिष्ठ नेताओं को एकजुट नहीं कर सकी पार्टी
May 08, 2026 | 07:33 AMमहिला विधायक ने जोड़े हाथ, फिर भी पीछे नहीं हटे कांग्रेस नेता! चेरियन फिलिप का शर्मनाक बर्ताव हुआ वायरल- VIDEO
May 08, 2026 | 07:28 AMBeed Land Scam: पूर्व जिलाधिकारी अविनाश पाठक पर शिकंजा, 241 करोड़ मुआवजा घोटाले का आरोप
May 08, 2026 | 07:25 AMAjanta Caves: सिल्लोड़-सोयगांव में पर्यटन को लगेंगे पंख; 15 करोड़ की निधि के लिए पर्यटन विभाग सक्रिय
May 08, 2026 | 07:24 AMसीहोर में मानवता शर्मसार: कर्ज के चलते पिता को बनाया बंधक, 4 दिन तक मर्चुरी में पड़ी रही बेटी की लाश
May 08, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM










