बिजनेस हब में बदली आस्था की नगरी 'अयोध्या', राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पहुंचे बिसलेरी-मैकडोनाल्ड

Ram mandir Ayodhya
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: जहां एक तरफ आगामी 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के लोगों और राम भक्तों में गजब का उत्साह दिख रहा है। वहीं, उद्घाटन की तैयारियां भी फिलहाल जोरों-शोरों से हो रही हैं। आगामी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और वे मुख्य यजमान होंगे। 

इस दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में आम लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। ऐसे में राम मंदिर के उद्घाटन के मौके को देखते हुए कई कंपनियों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। खासकर FMCG और हॉस्पिटलिटी कंपनियों को इसमें बड़ा मौका दिख रहा है। ऐसे में राम मंदिर के खुलने से पहले ही अयोध्या बिजनेस हब बनने को तैयार हो चला है।

बिजनेस हब बनने की ओर अयोध्या

दरअसल अयोध्या में बन रहा राम मंदिर देश के सबसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों और तीर्थस्थलों में एक होने जा रहा है। वैसे भी राम जन्म भूमि मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और इस मंदिर के बनने का इंतजार जैसे कई पीढ़ियों से हो रहा है। ऐसे में अयोध्या जल्द ही धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन का बड़ा केंद्र बनेगा, इसमें कोई दो राय नहीं । जिसका फायदा यहां की अर्थव्यवस्था को भी होगा। इसके साथ ही लाखों लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे सो अलग। यहां FMCG कंपनियों और हॉस्पिटलिटी सेक्टर के लिए भी इस बदलाव में ख़ास और बडे मौके बन रहे हैं। बड़ी मात्रा में यहां होटल और रेस्टोरेंट भी खुलने को आतुर हैं।

बिसलेरी से लेकर McD का भी लग रहा प्लांट

अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, FMCG और हॉस्पिटैलिटी की कंपनियों ने यहाँ अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मिनरल वॉटर कंपनी 'बिस्लेरी इंटरनेशनल' अयोध्या में अब नया प्लांट लगा रही है। दरअसल कंपनी को इस बात की उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अयोध्या में बोतलबंद पानी, सॉफ्ट ड्रिंक्स, स्नैक्स, ग्रॉसरी आदि की डिमांड तेज हो सकती है। 

वहीं अनेकों बिस्किट और अन्य FMCG उत्पाद बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स अयोध्या और उसके आस-पास में डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क का बढ़ा रही है। मैकडोनाल्ड और बर्गर सिंह अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर नया आउटलेट भी जल्द ही खोल रही है।

होगी टूरिस्ट की जबरदस्त आमद

बाजार के बडे जानकारों का मानना है कि राम मंदिर के तैयार होने से अयोध्या में टूरिज्म में 8-10 गुने की वृद्धि हो सकती है। इसके चलते शहर में अस्थाई आबादी बढ़ जाएगी। बता दें कि हाल ही में हॉस्पिटलिटी कंपनी 'ओयो' ने बताया था कि राम मंदिर का उद्घाटन होने से पहले ही होटलों की बुकिंग में 70-80% बढ़ी है। 

वहीं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के एक रिपोर्ट के अनुसार, जहां साल 2021 में अयोध्या आने वाले टूरिस्ट की संख्या सिर्फ 3।25 लाख थी, जो 2022 में अब 85% बढ़कर 2.39 करोड़ हो चुकी है। अब जबकि मंदिर के तैयार होने को है, तो इसमें 8-10% की वृद्धि होती है तो हर साल अयोध्या में अनुमानित तौर पर 20-25 करोड़ टूरिस्ट आ सकते हैं। ऐसे में यहां FMCG और हॉस्पिटैलिटी की कंपनियों पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है, जिससे अयोध्या के लोगों को भरपूर फायदा होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com