बारिश की खलल के बाद मैच फिर शुरू, टीम इंडिया को झटका, कप्तान शिखर धवन का गिरा विकेट

team-india
Pic: BCCI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज (IndiaVs Newzealand) का दूसरा मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। जहां बारिश के चलते काफी देर तक मैच रुका हुआ था जो कि अब शुरू हो गया है। लेकिन आज दोबारा मैच शुरू होते ही टीम इंडिया को झटका लगा है, कुछ देर पहले ही कप्तान शिखर धवन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए हैं। आज मैट हैनरी ने उन्हें लॉकी फर्ग्युसन के हाथों कैच आउट करवाया। फिलहाल भारत का स्कोर 11 ओवर में 78/1 हो गया है।

गौरतलब है कि, बारिश के चलते अब इस मैच के ओवर्स घट चुके हैं। अब 29-29 ओवर्स का मैच होगा, पारियों के बीच में अब 10 मिनट का ब्रेक होगा जबकि कोई भी ड्रिंक्स ब्रेक नहीं होगा। दरअसल लगातार हो रही बारिश की वजह से अंपायर्स को ओवर कम करने पर मजबूर होना पड़ा। 

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीता है और टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी है। सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 0-1 से पीछे है।