ब्रिटेन: दिवाली के मौके पर महात्मा गांधी और कमल का फूल वाला एक ख़ास सिक्का जारी

coin
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार अब भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के जीवन और विरासत को दर्शाता हुआ पहली बार ब्रिटिश सिक्के (Britain Issued Coin) के जरिए उन्हें स्मरण किया जाएगा। इस बात UK के ट्रेजरी प्रमुख ऋषि सनक ने आज यानी गुरुवार को विधिवत इसकी घोषणा की। इस नए गोल सिक्के पर भारत का राष्ट्रीय फूल कमल और महात्मा गांधी का चित्र छपा हुआ है। इसपर एक प्रेरणादायक संदोश भी लिखा है, "मेरा जीवन मेरा संदेश है"।

पता हो  कि दिवाली के इस ख़ास मौके पर इस सिक्के के बारे में ब्रिटिश ने घोषणा की गई है। जी हाँ ऐसा पहली बार हुआ हो भारतीय स्वतंत्रता के लिए अपने अहिंसक विरोध के लिए जाने जाने वाले महात्मा गांधी को UK के किसी आधिकारिक सिक्के पर याद किया जाएगा।

इस पर जानकारी देते हुए UKके ट्रेजरी प्रमुख ऋषि सनकने एक आधिकारिक बयान में कहा, "एक हिंदू के रूप में, मुझे दिवाली के दौरान इस सिक्के का अनावरण करते हुए गर्व हो रहा है। महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और पहली बार उनके उल्लेखनीय जीवन की स्मृति में यूके का सिक्का रखना शानदार है।"

गौरतलब है की इस 5 पाउंड के सिक्के को सोने और चांदी में बनाया जाएगा और इसे कानूनी निविदा का दर्जा प्राप्त भी प्राप्त होगा। हालांकि इसे सामान्य प्रचलन में नहीं लाया जाएगा। यह दिवाली के इस ख़ास अवसर पर गुरुवार से बिक्री के लिया आएगा।बता दें कि ब्रिटेन के विविध इतिहास का जश्न मनाने वाले लगभग 10 मिलियन सिक्के अक्टूबर 2020 में प्रचलन में आए थे।