

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां मुंबई (Mumbai) के समता नगर में एक प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले पर मुबंई पुलिस की जानकारी के अनुसार, समता नगर थाना क्षेत्र में आज एक प्रेमी जोड़े ने पहाड़ी से कूद कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भी भेजा।
जानकारी दें कि, एक 21 साल का युवक और 16 साल की नाबालिग लड़की पड़ोसी थे और जानुपाड़ा में रहते थे। वहीं, 21 साल का यह युवक हाउसकीपर था और 16 साल की नाबालिग लड़की छात्रा थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिवारों ने दोनों की शादी को लेकर आपत्ति भी जताई थी।
गौरतलब है कि, इससे पहले बीते 10 फरवरी को, मुंबई में कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी और खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया था। सेंट्रल मुंबई में कर्ज में डूबे 43 वर्षीय एक व्यक्ति, समजिसकर ने अपने ही आवास पर कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और बाद में जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।