महाराष्ट्र: मुंबई क्राइम ब्रांच ने छोटा राजन के फाइनेंस हैंडलर को दबोचा, गैंग में रखता था नंबर 2 की हैसियत

RAJAN
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नईदिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chota Rajan) के सबसे करीबी लोगों में से एक और उनका फाइनेंस हैंडलर संतोष महादेव (Santosh Sawant) सावंत उर्फ अबु सावंत (Abu Sawant) को केंद्रीय एजेंसियों और मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से की गई एक बड़ी कार्यवाईं के बाद मुंबई डिपोर्ट करके लाया गया है। 

जानकारी हो कि सावंत के ऊपर मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ ही CBI द्वारा भी केस दर्ज है ऐसे में अब क्राइम ब्रांच का कहना है कि, पहले CBI सावंत की कस्टडी लेगी। जानकारी के मुताबिक सांवत सिंगापुर में रहता था, वो सिंगापुर में रहकर होटल व्यवसायिक की आड़ में छोटा राजन के लिए काम भी कर रहा था।

मिली खबर के मुताबिक, सावंत लगभग बीते 22 सालों से राजन गैंग से जुड़ा हुआ है। यह सावंत छोटा राजन के सबसे करीबी लोगों में से एक बताया जा रहा था। वह डीके राव के बाद गैंग में सावंत नंबर दो पर था और जब साल 2000 में छोटा राजन पर हमला हुआ तो उसके बाद रवि पुजारी, हेमंत पुजारी, बंटी पांडे संतोष और विजय शेट्टी एजाज लकड़ा वाला जैसे उसके नजदीकियों ने भी उसका साथ छोड़ दिया था, लेकिन अंडरवर्ल्ड में पैठ जमाने मे लगा सावंत डीके राव के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर राजन के साथ हमेशा खड़ा रहा। जिसके चलते सांवत जल्द ही राजन का करीबी बन गया।

इतना ही नहीं, जानकारी के अनुसार उसके ऊपर मुख्य तौर पर धमकी वसूली जैसे संगीन आरोप लगे हैं और मकोका के तहत भी केस है। उसका मुख्य काम मुंबई सहित देश मे अपने टारगेट सेट कर उनसे संपर्क कर धमकी और प्रोटेक्शन मनी वसूली करना जैसा काम था। इतना ही नहीं गैंग के लोगों के पकड़े जाने पर उनकी  जमानत का इंतजाम करना राजन के इनवेस्टमेंट को भी हैंडल करना भी सावंत के ही पास था। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com