गढ़चिरौली: SRPF जवानों ने मारी एक-दूसरे को गोली, सर्विस राइफल के फायर से दोनों की ही मौके पर मौत

gun
Representative Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/नागपुर/गढ़चिरौली. सुबह की अन्य बड़ी खबर के अनुसार छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली (Gadhchiroli) जिले में एक आपसी विवाद में 2 जवानों ने एक-दूसरे पर ही गोली चला दी है। इस फायरिंग केर बाद मौके पर ही दोनों जवानों की ही मौत हो गई है। यह दोनों SRPF (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) के हैं। 

वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

बताया जा रहा है कि दोनों जवान नक्सल प्रभावित इलाके मरपल्ली के पुलिस मदद केंद्र में पदस्थ थे। इनमे जवान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड पुणे स्थित SRPF कैंप से तैनाती पर भेजे गए थे। बीते बुधवार को दोनों के ही बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल तानकर गोली चला दी।

वहीं गोली की कर्णभेदी आवाज सुनते ही पुलिस मदद केंद्र में मौजूद अन्य जवान भी मौके पर पहुंच गए। बाद में अस्पताल लेकर जाते तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। फिर मामले की गंभीरता को  देखते हुए जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।