महाराष्ट्र : मुंबई में वेतन के लिए BEST के बस ड्राइवर हड़ताल पर, विक्रोली, मुलुंड और घाटकोपर में लोग परेशान

BEST Strike
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विक्रोली, मुलुंड और घाटकोपर बस डिपो में वेट लीज पर बस चालक आज से हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे आमजन को आज अपने गंतव्य में जाने में परेशानी हो रही है। 

मामले पर बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST)ने जानकारी देते हुए कहा कि, मुंबई में आज BESTबस चालकों ने वेतन मुद्दे को लेकर हड़ताल की है, इसी के चलते विक्रोली, मुलुंड और घाटकोपर बस डिपो के चालक आज उपस्थित नहीं है।

'बेस्ट' के एक प्रवक्ता ने बताया कि निजी बस संचालक एसएमटी यानी डागा समूह के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पूर्वी उपनगरों में बेस्ट के घाटकोपर और मुलुंड डिपो में काम बंद कर दिया, जिससे कई मार्गों पर बस सेवाएं प्रभावित हो गईं। महानगर में सार्वजनिक बस सेवा प्रदान करने वाले ‘बेस्ट' ने डागा समूह सहित कुछ ठेकेदारों से बस पट्टे पर ली हुई हैं। इसके तहत निजी संचालक ही वाहनों के मालिक हैं और इसके रखरखाव, ईंधन और चालकों के वेतन से जुड़ी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है।  

'बेस्ट' की लगभग 3,100 बस की मदद से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मीरा-भायंदर शहरों में प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्री सफर कर करते हैं। इनमें 3,100 बस में से सार्वजनिक परिवहन निकाय की 1,340 बस हैं।

जानकारी दें कि, बीते 19 जुलाई को बकाया वेतन की मांग को लेकर नासिक सिटी लिंक कैरियर्स के बस चालक हड़ताल पर चले गए थे। वहीं तब 2540 बस यात्राएं रद्द होने से 30 लाख की आय का नुकसान हुआ था।  वहीं इस इस हड़ताल के चलते तब संबंधित ठेकेदार को सिटी लिंक प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था  और 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था । इससे एक ओर जहां यात्रियों को परेशानी हुई, वहीं दूसरी ओर रिक्शा चालकों ने दोगुना-तिगुना किराया वसूला, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी।