महाराष्ट्र : अहमदनगर में भयंकर दुर्घटना, गन्ने से भरे ट्रेलर से टकराई कार, 3 की मौत

ahmadnagar
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/अहमदनगर. एक बड़ी खबर के अनुसार  महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar in Maharashtra) में एक भीषण कार दुर्घटना (Car Accident) में तीन युवा दोस्तों की दरदनाक मौत (Three died) हो गई है। रविवार देर रात 1 बजे यह दुर्घटना हुई है। यह दुर्घटना अहमदनगर जिले के श्रीगोंडा के पास हुई है। बताया जा रहा है कि काष्टी नाम की जगह तक अपने दोस्त को छोड़ने जाते वक्त यहां एक गन्ने से भरे ट्रेलर के पिछले भाग से कार के टकराने से यह दुर्घटना हुई है। 

बताया जा रहा है कि,यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार में बैठे तीनों दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। वहीं मरने वालों के नाम राहुल आलेकर, केशव सायकर और आकाश खेतमालीस हैं। राहुल और आकाश अपने दोस्त केशव सायकर को उसके काष्टी में स्थित उसके घर तक छोड़ने जा रहे थे।

हालाँकि अब तक इस दुर्घटना की वजह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक श्रीगोंडा से दौंड तक का रास्ता सीमेंट का बना है और चौड़ा है। इस वजह से यहां गाड़ियां तेज रफ्तार में भागती हैं। वहीं बताया जा रहा है कि गन्नों से भरे ट्रैक्टर से लगी हुई ट्रॉली के पिछले हिस्से में रिफ्लेक्टर ना होने की वजह से यह भयंकर दुर्घटना हुई है।

दो की मौके पर और तीसरे की अस्पताल पहुँचने से पहले मौत 

दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि 2 दोस्तों की मौत कार और ट्रेलर की टक्कर के तुरंत बाद हो गई और तीसरे दोस्त ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटना ग्रस्त युवकों को कार से निकाला। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। वहीं तीनों दोस्तों की मौत के बाद उनके गांव में शोक का वातावरण भी छा गया है।मरने वाले युवाओं में से राहुल आलेकर की उम्र 22 साल थी, आकाश रावसाहेब खेतमालीस की उम्र मात्र 18 साल और ये दोनों अपने जिस दोस्त को काष्टी स्थित उसके घर तक छोड़ने जा रहे थे, उस केशव सायकर की उम्र भी 22 साल ही थी। फ़िलहाल मृतकों के घर पर शोक व्याप्त है।