मध्य प्रदेश: SUV पर पलटा भारीभरकम ट्रक सात लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Road accident in Bundi Rajasthan four people died in same family
प्रतीकात्मक फोटो
Published on: 
Updated on: 

सीधी, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल (SUV) पर पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।घटना पर विवरण का इंतजार है।

सीधी के पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि दुर्घटना डोल गांव के पास सीधी-टिकरी मार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक पहले एसयूवी से टकराया और फिर उसी पर पलट भी गया जिससे सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा। 

Navbharat Live
navbharatlive.com