

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के पहले जहां देश की सभी बड़ी-छोटी राजनीतिक पार्टियों द्वारा जनसंपर्क अपने चरम पर है। वहीँ इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक जनसभा होगी। लेकिन ख़ास बात यह है कि, आज इसी जगह से थोड़ी दूर तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी एक चुनावी रैली करेंगी।
जी हां, आज कूचबिहार में लोकसभा चुनाव के इन दोनों दिग्गजों के लिए रैलियों के लिए मंच तैयार हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी जहां दोपहर के समय कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करेंगी, वहीं प्रधानमंत्री मोदी भी दोपहर करीब तीन बजे एक विशाल रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। हालांकि दोनों नेताओं के रैली स्थल में करीब 30 किलोमीटर की दूरी है। लेकिन इतनी दुरी भी इन दोनों के राजनीतिक ताप को कम नहीं कर पा रही हैं।
आखिर हो भी क्यों न, दरअसल कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र हाल ही में मौजूदा BJP सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक और तृणमूल कांग्रेस नेता एवं मंत्री उदयन गुहा के समर्थकों के बीच तगड़ी झड़प देखने को मिली थी। ऐसे में अब यह सीट जैसे प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है और दोनों दलों ने अब जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना रहे हैं।
जानकारी दें की BJP की ओर से दोबारा लोकसभा उम्मीदवार बने निसिथ प्रामाणिक का प्रतिद्वंद्वी के रूप में मुकाबला TMC के उम्मीदवार और सिताई के मौजूदा विधायक जगदीश वर्मा बसुनिया से हो रहा है। हालांकि BJP का कहना है कि, कूचबिहार के लोग दृढ़ता से पार्टी के साथ हैं और यह बात आगमी 4 जून को चुनाव परिणामों में साफ़ दिखाई देगा। लेकिन वहीं इस बाबत तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि, कूचबिहार के लोग अब BJP के ‘‘गुंडाराज'' से राहत के लिए तरस रहे हैं और इन्हें जल्क्द ही उखाड़ फेकेंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो कूचबिहार सीट पर कुल 1814200 मतदाता थे। उस चुनाव में BJP प्रत्याशी निसिथ प्रमाणिक को जीत हासिल हुई थी, और उन्हें 731594 वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में निसिथ प्रमाणिक को लोकसभा सीट में मौजूद कुल मतदाताओं में से 40.33 % का समर्थन प्राप्त हुआ था, जबकि इस सीट पर डाले गए वोटों में से 47.96% उन्हें दिए गए थे, यानी उनका पलड़ा भारी है।
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान इसी सीट पर AITC प्रत्याशी अधिकारी परेश चंद्रा दूसरे स्थान पर रहे थे, जिन्हें 677363 वोट मिले थे, जो संसदीय सीट के कुल मतदाताओं में से 37.34 % का समर्थन था, और उन्हें कुल डाले गए वोटों में से 44.4 % वोट मिले थे। इस सीट पर आम चुनाव 2019 में जीत का अंतर 54231 रहा था। ऐसे में इस बार का चुनाव BJP और TMC दोनों के ही के लिए जरुर 'इज्जत' का मामला बन गया है।