आज IPL 2023 का 'मिनी ऑक्शन', जमकर नोट छाप सकते हैं करेन, स्टोक्स और ग्रीन

ipl
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. आज यानी शुक्रवार से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की यहां होने वाली मिनी नीलामी (Mini Auction) में बेन स्टोक्स (Ben Stokes), सैम करेन (Sam Curren), कैमरन ग्रीन और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच अच्छी-खासी होड़ देखने को मिल सकती है। इस मिनी नीलामी में 30 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 87 खाली स्थानों के लिए 405 क्रिकेटरों पर आज बोली लगाई जाएगी।

इन दिग्गजों पर होगी नजर 

जानकारी हो कि, T20 विश्व कप 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए करेन पर मोटी बोली लगने की संभावना है। हालांकि उनकी पीठ की चोट के कारण 2022 के सत्र में नहीं खेल पाने वाले करेन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। ऑलराउंडरों को बोली के लिए उन्हें अभी दूसरे सेट में रखा गया है।

उनके अलावा उनके ही देश के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर भी आज खासी मोटी कीमत लग सकती है।स्टोक्स का बेस प्राइस फिलहाल 2 करोड़ रुपए जबकि ब्रूक का 1।5 करोड़ रुपए है। इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर भी आज सभी की निगाहें होंगी।  

इसके साथ ही IPL 2023 की इस मिनी नीलामी में शामिल अन्य बड़े नामों में एक नाम न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का भी है। उनका भी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। उनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट भी पंजीकृत खिलाड़ियों में शामिल हैं। जिंबाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा भी इस बार फ्रेंचाइजी टीमों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं। 

इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

हालांकि भारत के अधिकतर खिलाड़ी हमेशा की ही तरह किसी न किसी टीम से जुड़े हुए हैं और ऐसे में भारतीय टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे पर भी इस बार अच्छी बोली लगने की उम्मीद है। इन दोनों का बेस प्राइस फिलहाल 1 करोड़ रुपए है। वहीं अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों (अनकैप्ड) की सूची में तेज गेंदबाज शिवम मावी और यश ठाकुर का नाम भी शामिल हैं। तमिलनाडु के बल्लेबाज एन जगदीशन को भी लिस्ट ए क्रिकेट में शामिल हैं और लगातार पांच शतक जमाने के बाद इस बार उन्हें भी अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।