- Hindi News »
- Article »
- Jk Terrorist Attack In Poonch Before G 20 Meeting Nia Team Leaves For Investigation Who Is Paff Who Took Responsibility For The Attack
J&K: G-20 बैठक से पहले पुंछ में आतंकी हमला, NIA की टीम जांच के लिए रवाना, कौन है ‘PAFF’ जिसने ली हमले की जिम्मेदारी
- Written By: राहुल गोस्वामी

Pic: Social Media
नई दिल्ली. जहां एक तरफ पुंछ में आतंकी हमला ( फिलहाल ऐसे समय में हुआ है, जब सभी सुरक्षा एजेंसियां कश्मीर में अगले महीने शांत, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरे माहौल में प्रस्तावित जी-20 बैठक की तैयारी में लगी हुई हैं। इधर अब देश कि सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादी संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) के नेटवर्क को खत्म करने की तैयारी कर रही हैं, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
कौन है PAFF
बता दें कि, PAFF उन आतंकवादी संगठनों में से एक है, जो पुलवामा हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद कश्मीर में बहुत ज्यादा सक्रिय था। इस संगठन ने साल 2020 से अब तक लगभग 40 छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। सुरक्षा बलों ने मेंढर सब-डिवीजन के विभिन्न गांवों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया है, जिसमें सेना और पुलिस दोनों के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल मौके पर मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़, 16 साल से फरार चल रहे आतंकी सरगना अबू हुरैरा समेत 5 गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा! खामेनेई के पोस्टर पर बवाल, राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहने पर भिड़े विधायक
बड़े हमले की फिराक में हैं आतंकी, IED के जरिए घाटी को दहलाने की साजिश, जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट
J&K | Bomb Disposal Squad and Special Operations Group (SOG) of police at the spot at Bhimber Gali in Poonch where five soldiers lost their lives in a terror attack yesterday. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/8GRcspjYQN — ANI (@ANI) April 21, 2023
क्या थी घटना
जानकारी हो कि पुंछ के भिंबर गली में बीते गुरूवार को कल एक आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 5 जवानों की जान चली गई थी। मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने घात लगाकर इस हमले को अंजाम दिया है। आतंकियों ने पहले सेना के वाहन को रोका और फिर उस पर अचानक ग्रेनेड से हमला किया। इसके बाद वाहन में आग लग गई और सेना के पांच जावन शहीद हो गए और एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया। उसे राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
गृह मंत्री शाह ने ली थी मीटिंग
Chief of the Army Staff General Manoj Pande and all ranks of Indian Army salute the supreme sacrifice of 5 Indian Army bravehearts, Hav Mandeep Singh, L/Nk Debashish Baswal, L/Nk Kulwant Singh, Sep Harkrishan Singh & Sep Sewak Singh who laid down their lives in the line of duty… https://t.co/rXWYUNmxSv pic.twitter.com/TtLNkMDzi9 — ANI (@ANI) April 21, 2023
वहीं आज थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने 5 भारतीय सेना के जांबाज हवलदार मनदीप सिंह, लायंस देवाशीष बसवाल, लायंस एनके कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया है, जिन्होंने शहीद हुए कल पुंछ सेक्टर में ड्यूटी के दौरान उनका जीवन मातृभूमि के लिए कुर्बान कर दिया है। बता दें कि बीते हफ्ते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जी-20 बैठकों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए एक हाई लेवल मीटिंग भी की थी। वहीं, करीब एक हफ्ते बाद ही केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह की घटना हो गई है।
Jk terrorist attack in poonch before g 20 meeting nia team leaves for investigation who is paff who took responsibility for the attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाल-बाल बचे अधीर रंजन चौधरी! चुनाव प्रचार के बीच काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, साजिश की आशंका
Apr 09, 2026 | 09:01 AMChhatrapati Sambhajinagar: सिंचाई को बढ़ावा, जायकवाडी बांध से समान जल वितरण का फैसला; किसानों को राहत
Apr 09, 2026 | 08:58 AMनासिक ढोंगी बाबा केस में नया ट्विस्ट, ‘तृप्तबाला’ बंगले के पास मिली अवैध जमीन; SIT के सामने गिड़गिड़ाया खरात
Apr 09, 2026 | 08:52 AMटूट गया सीजफायर! लेबनान पर इजरायली हमले में अब तक 250 लोगों की मौत, गुस्से में ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज
Apr 09, 2026 | 08:47 AMआधी आबादी को मिलेगा पूरा हक, संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर होगी चर्चा, PM मोदी ने की ये अपील
Apr 09, 2026 | 08:46 AMSambhajinagar जालना हादसा: ट्रक टक्कर में 8 महिलाओं की मौत, सरकार देगी परिजनों को मुआवजा
Apr 09, 2026 | 08:38 AM‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ का नारा निकला खोखला! हर्षवर्धन सपकाल ने मुंबई में पीएम मोदी को घेरा
Apr 09, 2026 | 08:36 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














