- Hindi News »
- Article »
- Jharkhand Bihar Truck Loaded Ship Sinks In Ganga Between Sahibganj And Katihar
झारखंड-बिहार के बीच गंगा में लड़खड़ाया जहाज, कैप्टन दल सहित 10 लापता
- Written By: राहुल गोस्वामी

Pic: Twitter
नई दिल्ली. सुबह की एक अन्य बड़ी खबर के अनुसार झारखंड (Jharkhand) के साहिबगंज (Sahibganj) और बिहार(Bihar) के कटिहार (Katihar) जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में एक मालवाहक जहाज अनियंत्रित हो गया है। बताया जा रहा है कि जहाज पर करीब 16 ट्रकों में स्टोन (पत्थर) लोड था। इसके साथ ही सभी ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर भी जहाज में ही सवार थे। इस भयंकर हादसे में जहाज के कैप्टन दल के सदस्यों और ट्रकों के ड्राइवर-खलासी सहित 10 लोगों के डूबने की आशंका है। वहीं फिलहाल सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं।
कुछ बचे कुछ लापता
दरअसल झारखंड के साहिबगंज से बिहार के कटिहार की तरफ मालवाहक जहाजों से स्टोन चिप्स (पत्थर) भेजा जाता है। इसी क्रम में गुरुवार की रात साहिबगंज घाट से करीब डेढ़ दर्जन लोड ट्रकों के साथ जहाज बिहार की तरफ रवाना हुआ। बीच नदी में अनियंत्रित हो गया। वहीं जहाज के कुछ स्टाफ के लोग सुरक्षित हैं और वही जहाज को किसी भी तरह से किनारे पर लेकर आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला
बिहार में एक और पुल ढहा, गंगा में बह गया भागलपुर के विक्रमशिला पुल का बड़ा हिस्सा
धनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹20 लाख मुआवजा, BCCL ने किया पढ़ाई और नौकरी का वादा
बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
यही थी घटना
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद साहिबगंज प्रशासन जोरशोर से राहत और बचाव के काम जुटा है। साथ ही NDRF से भी मदद मांगी गई है। ऐसी भी खबर ही कि देवघर से NDRF की एक टीम साहिबगंज चल चुकी है। घटना के अनुसार जहाज साहिबगंज से मनिहारी की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त जहाज पर कुल 14 ट्रक लोड थे। जिसमे से एक ट्रक का टायर फट गया। इस कारण वह अनियंत्रित होकर नदी के बीच नदी की धार में गिर गया इसके साथ ही 4 और ट्रक भी गिर गए। बाकी बचे ट्रकों को लेकर जहाज जैसे तैसे किनारे पर पहुंचा। मिली सुचना के मुताबिक 9 ट्रक जहाज पर पलट गए हैं, जबकि 5 ट्रक गंगा के बीच धार में डूबे हुए हैं। साथ ही 10 लोग भी लापता है।
Jharkhand bihar truck loaded ship sinks in ganga between sahibganj and katihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
May 06, 2026 | 09:54 AMसब्जी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, छापा पड़ा तो ठेला उगलने लगा बोतलें
May 06, 2026 | 09:49 AMMumbai BMC E-TDR System: मुंबई में TDR प्रक्रिया डिजिटल, नई ई-टीडीआर प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता
May 06, 2026 | 09:49 AMमुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
May 06, 2026 | 09:46 AMममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?
May 06, 2026 | 09:38 AMSambhajinagar Municipal Corporation: 3 हजार में बन रहा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र! संभाजीनगर में बड़ा रैकेट उजागर
May 06, 2026 | 09:35 AMSambhajinagar Link Line: संभाजीनगर में अब नहीं होगी बिजली कटौती; 26 करोड़ का ‘लिंक लाइन’ प्रोजेक्ट जल्द होगा
May 06, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














