आज जारी होगा 'JEE Main' का रिजल्ट, डिटेल के लिए यहां करें चेक

एनटीए जेईई मेन की रैंकिंग आज नहीं जारी करेगा। वह बाकी सत्रों अर्थात् मार्च, अप्रैल और मई सेशन में प्रदर्शन की गणना करने के बाद रैंक की घोषणा की जायेगी।
jee main result 2021
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 (JEE Main Result 2021) के फरवरी सत्र का रिजल्ट 7 मार्च यानि आज रिलीज किये जाने की उम्मीद है।   कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक करते रहे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main 2021 की आंसर की 1 मार्च 2021 को जारी की थी, तथा इसके लिए आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 3 मार्च 2021 थी।  इस सेशन के लिए करीब 6.05 लाख कैंडिडेट्स JEE Main 2021 की परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि जेईई मेन 2021 के लिए  करीब 22 लाख स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। बाकी के स्टूडेंट्स मार्च, अप्रैल और मई के सेशन में शामिल होंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) फरवरी सत्र में एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए NTA स्कोर और परसेंटाइल रैंक (percentile rank) भी जारी करेगी। रिजल्ट जारी होने की तारीख, nta.ac.in पर जारी हुए पहले के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि JEE Mains 2021 के लिए रिजल्ट  24, 25, 26 फरवरी को BTech के उम्मीदवारों के लिए, 23 फरवरी को B-Planning और B-Arch के लिए आयोजित हुए एग्जाम का जारी किया जाएगा।

एनटीए जेईई मेन की रैंकिंग आज नहीं जारी करेगा। वह बाकी सत्रों अर्थात् मार्च, अप्रैल और मई सेशन में प्रदर्शन की गणना करने के बाद रैंक की घोषणा की जायेगी।

इन स्टेप्स में देखें रिजल्ट

  • jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर डिस्प्ले हो रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन डिटेल दर्ज करें।
  • सबमिट करें और रिजल्ट चेक करें।

बता दें कि JEE Advanced exam 2021 इस साल 3 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।